{"_id":"5e5037848ebc3ef3c63f7e70","slug":"shivshobhayatra-many-place-round-up-taldehate-news-jhs1607051120","type":"story","status":"publish","title_hn":"जगह-जगह निकाली गई शिवशोभायात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जगह-जगह निकाली गई शिवशोभायात्रा
विज्ञापन
तालबेहट/ तेरई फाटक/ पूराकलां/ कड़ेसराकलां । महाशिवरात्रि का पर्व नगर एवं आसपास के क्षेत्रों में भक्ति एवं श्रद्धा के साथ शिवालयों में भोले का अभिषेक व पूजन किया गया। मंदिरों में देर रात धार्मिक कार्यक्रम चलते रहे। नगर के भीतर कोट और बाहर कोट मंदिर पर तो देर रात तक श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।
महाशिवरात्रि पर शिवालयों सहित दूसरे मंदिरों को बिजली से सजाया गया था। सुबह से मंदिरों में अभिषेक और पूजन शुरू हुआ, जो दिन भर चला। नगर के भीतर कोट और बाहर कोट शिवलिंग पर सुबह से ही श्रद्धालुओं के आने का शुरू हुआ सिलसिला देर रात तक जारी रहा। बाहर कोट मंदिर पर तो शिव भक्तों ने नि:शुल्क बेल पत्र एवं अन्य सामग्री का इंतजाम किया था। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस भी मुस्तैद रही।
नगर के मकरीघाट मंदिर पर हामिद अली कुरैशी की अगुवाई में सुबह शिवपूजन और अभिषेक के बाद भजन- कीर्तन का कार्यक्रम हुआ। इसमें आसपास के लोगों ने भाग लिया। इसके अलावा नगर के अन्य शिवालयों में भी श्रद्धालुओं ने भगवान भोले की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। पूराकलां मार्ग पर नीरज सुड़ेले के फार्म हाउस पर बने शिवालय में देर रात तक पूजन का कार्यक्रम हुआ। इसके बाद प्रसाद वितरण हुआ।
विज्ञापन
तेरई फाटक में महाशिवरात्रि पर सिद्ध क्षेत्र देवामाता मंदिर पर सुबह से ही श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला शुरू हो गया। शिवभक्तों ने भगवान के दर्शन किए। इस मौके पर प्रधान अशोक यादव, बलवीर यादव, खेमचंद्र, बृजेश पस्तोर, मोनू पस्तोर आदि मौजूद रहे।
पूराकलां में महाशिवरात्रि पर्व मनाया गया। मंदिरों को सजाया गया। मंदिरों में भजन कीर्तन के कार्यक्रम चलते रहे। उमाशंकर भौंड़ेले, रवि दीक्षित, पिंटू पाठक, सुनील बिदुआ, अनिल सोनी आदि का सहयोग रहा।
कड़ेसराकलां गांव में स्थित बाबरी शिव मंदिर और शीतला माता मंदिर पर दिन भर कार्यक्रम चलते रहे। इन्हें संपन्न कराने में रामप्रकाश लिटौरिया, अंकित पाठक, रिंकू पाठक, चिंकी राजा, रोहत राजा आदि का सहयोग रहा।