फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   shisha mitra

शिक्षामित्रों ने दिल्ली में प्रदर्शन को बनाई रणनीति

Sat, 03 Oct 2015 01:18 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला
ब्यूराे/अमर उजाला Updated Sat, 03 Oct 2015 01:18 AM IST
विज्ञापन
shisha mitra
ललितपुर (ब्यूूरो)। संयुक्त शिक्षामित्र संघर्ष समिति के बैनर तले
विज्ञापन
शिक्षामित्रों ने पांच, छह और सात अक्तूबर को दिल्ली में होने वाले धरना-प्रदर्शन को सफल बनाने की रणनीति तैयार की।


कंपनी बाग में आयोजित बैठक में भगवत सिंह बैस ने कहा कि दिल्ली के जंतर-मंतर पर पांच अक्तूबर से होने वाला धरना शिक्षामित्र का मान सम्मान तय करेगा, इसलिए हर शिक्षामित्र इसमें शामिल हो। नंदराम यादव ने कहा कि यह आंदोलन शिक्षामित्रों के लिए निर्णायक साबित होगा। रेखा लिटौरिया ने कहा कि महिला शिक्षामित्र घरों से निकलकर दिल्ली की ओर कूच करें, जिससे शिक्षामित्रों को उनका हक मिल सके। शिवनारायण शर्मा ने कहा कि हमें भीख नहीं, बल्कि शिक्षक का सम्मान चाहिए। ब्रजेश कुमार टोंटे ने बताया कि चार अक्तूबर को शाम छह बजे सभी शिक्षामित्र ट्रेन से जाएंगे। अन्य वक्ताओं में श्रीनारायण पांडे, राजेश निरंजन, उर्मिला साहू, ब्रजेंद्र तिवारी, प्रमेंद्र रैकवार, अशोक अहिरवार, रामकिशन, सुरेश निरंजन, धर्मेंद्र परमार व गोविंद बिहारी दुबे ने संबोधित किया।




इस मौके पर ब्रजेश टोंटे, नंदराम यादव, नीलम रिछारिया, गोविंद बिहारी दुबे, रेखा लिटौरिया, उर्मिला, ज्ञानप्रकाश, श्रीनारायण पांडे, आशा यादव, शशि देवी, अनीता, चंद्रमोहन, देशराज, प्रभाष, आशीष दुबे, हरिनारायण, मीरा, नीता, संगीता, सीमा, अनिल, भरत सिंह, रघुवीर सिंह, ऊदल सिंह, बेबी, रामदेवी, रामेश्वर, हीरालाल, माधव सिंह, भागीरथ, राजेश, अर्चना, कैलाश, विजय, सुखनंदन, राजीव, आनंद कुमार, महेंद्र, सूर्यप्रताप उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed