{"_id":"686ec0aecb282e6b2509e6d6","slug":"shepherd-dies-after-being-struck-by-lightning-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-138749-2025-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: बिजली की चपेट में आने से चरवाहे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: बिजली की चपेट में आने से चरवाहे की मौत
विज्ञापन
ललितपुर। बकरियां चराते समय गिरी गाज की चपेट में आने से चरवाहा अचेत होकर गिर गया। परिजन उसे मेडिकल कॉलेज लेकर आए। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
थाना बानपुर के ग्राम वीर निवासी खुशीलाल के मुताबिक मंगलवार दोपहर में उसका बड़ा भाई परमसुख (46) गांव से बाहर खेतों में बकरियां चरा रहा था। इसी दौरान बारिश हुई तो वह एक आम के पेड़ के नीचे खड़ा हो गया। पड़ोस के खेत में स्थित एक टपरे में मौजूद ग्रामीण ने अपने पास बुलाया, लेकिन परमसुख वहीं पेड़ के नीचे खड़ा रहा। इसी दौरान गाज गिरी और परमसुख इसकी चपेट में आ गया। वह अचेत हो गया। इधर, बकरियां घर पहुंच गईं, लेकिन परमसुख नहीं आया तो परिजन उसकी खोजबीन करते हुए मौके पर पहुंचे। यहां खोजबीन की तो कुछ दूरी पर एक नाले के समीप परमसुख अचेत पड़ा मिला। आनन फानन उसे मेडिकल कॉलेज लेकर आए। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक तीन भाई-एक बहन में दूसरे नंबर का था और उसके एक पुत्र व दो पुत्री हैं। वह सवा एकड़ में खेती किसानी कर अपने परिवार का पालन पोषण करता था। थानाध्यक्ष बानपुर अरुण तिवारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारण का पता चलेगा।
000000000000000000
गाज गिरने से युवक झुलसा, भर्ती
सौजना। विकासखंड महरौनी अंतर्गत ग्राम सौजना पंचायत के मजरा निबुआ खेरा निवासी रवि यादव बुधवार को अपने खेत पर काम कर रहा था। इसी दौरान तेज आवाज के उसके निकट स्थित एक पेड़ पर गाज गिरी, जिसकी चपेट में आकर वह गंभीर रूप से झुलस गया। आसपास के खेतों में काम कर रहे लोगों ने मौके पर जाकर देखा तो वह अचेत पड़ा था। उसे तत्काल स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां उसका उपचार शुरू किया गया। संवाद
विज्ञापन
00000000
बिजली गिरने से सास-बहू घायल
बार (ललितपुर)। क्षेत्र में दोपहर दो बजे से शुरू हुई बारिश देर शाम तक जारी रही। ग्राम गैदोंरा निवासी रामनारायण उपाध्याय की पत्नी उर्मिला (60) अपनी पुत्रवधू रचना (21) के साथ खेत पर काम कर रही थीं। शाम करीब पांच बजे तेज आवाज के साथ खेत पर बिजली (गाज) गिरने से सास और बहू झुलस गईं। परिजन व गांव के लोग मौके पर पहुंचे और दोनों को तत्काल सीएचसी लेकर आए। डॉक्टर के मुताबिक गर्भवती होने के कारण रचना की हालत बिगड़ने लगी तो उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।