{"_id":"5ed93b148ebc3e909c3befad","slug":"shabasad-and-health-ohhicer-came-face-to-face-lalitpur-news-jhs168288282","type":"story","status":"publish","title_hn":"सभासद और कार्यवाहक स्वास्थ्य नायक आए आमने सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सभासद और कार्यवाहक स्वास्थ्य नायक आए आमने सामने
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में ज्ञापन देने जाते सफाई कर्मचारी
- फोटो : LALITPUR
ललितपुर। नगर पालिका परिषद वार्ड नंबर एक की सभासद और कार्यवाहक स्वास्थ्य नायक सफाई व्यवस्था को लेकर आमने-सामने आ गए हैं। जहां सभासद ने नगर पालिका परिषद अध्यक्ष को पत्र लिखकर कार्यवाहक स्वास्थ्य नायक पर अभद्र व्यवहार करने और अनुशासनहीनता का आरोप लगाया है, वहीं स्वास्थ्य नायक ने सभासद के पुत्र पर गाली-गलौच करने एवं प्रतिमाह अवैध मांग रोकने के संबंध में अधिशासी अधिकारी को पत्र दिया है।
वार्ड नंबर एक सिद्दनपुरा में सभासद व कार्यवाहक स्वास्थ्य नायक में ठन गई है। सभासद रामवती रजक ने स्वास्थ्य नायक पर अनुशासनहीनता बरतने का आरोप लगाते हुए पालिकाध्यक्ष रजनी साहू को पत्र सौपा है। इसमें कहा गया कि वार्ड नंबर एक में मंजीत वाल्मीकि कार्यवाहक स्वास्थ्य नायक के रूप में कार्यरत हैं। उनके साथ वार्ड में दस कर्मचारियों को लगाया गया है, लेकिन मौके पर तीन या चार कर्मचारी ही उपिस्थत होते हैं। बाकी कर्मचारियों के आने की जानकारी देने की जगह उनकी उपस्थिति दर्ज की जाती है।
तीन जून को मंजीत अपने वार्ड में तैनात कर्मचारियों की उपस्थिति व संबंधित रजिस्टर प्रतिहस्ताक्षर कराए आए थे। इस दौरान रजिस्टर का अवलोकन करने पर पाया कि कई कर्मचारी पूरे माह वार्ड में न तो तैनात रहे और न ही उनके द्वारा कोई कार्य किया गया। इस संबंध में जब मंजीत से पूछा तो उनके द्वारा अभद्रता की गई। चार जून को सुबह साढ़े आठ बजे मंजीत उनके आवास पर आए और मेरे पुत्र रामकुमार को बुलाकर उपस्थिति पंजिका पर हस्ताक्षर कराने को दवाब बनाने लगे। जब कर्मचारियों के बारे में पूछा तो वे बौखला गए और मोहल्लेवासियों के सामने गाली गलौच करने लगे। उनके द्वारा वार्ड में सभासदी करना सिखाने की धमकी दी गई। मेरे ऊपर आरोप लगाकर पंजिका खुद फाड़ दी।
विज्ञापन
उधर, स्वास्थ्य नायक मंजीत करोसिया ने अपर उप जिलाधिकारी/अधिशासी अधिकारी व प्रभारी निरीक्षक को पत्र सौपा। इसमें कहा गया कि सुबह लगभग 8:30 के आस-पास वार्ड पार्षद के घर के सामने सभासद पुत्र रामकुमार रजक ने आक्रोश में आकर मेरे साथ धक्का-मुक्की करते हुए गाली- गलौज की। इसका विरोध करने पर मेरे हाथ से सफाई कर्मचारियों का उपस्थिति रजिस्टर छीनकर फाड़ दिया। घटना के समय वार्ड में तैनात सफाई कर्मचारी बलराम, रानू परोच, उषा, नीलम उपस्थित थीं। उसने रामकुमार रजक के खिलाफ कार्रवाई कर रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है। ज्ञापन पर हस्ताक्षर करने वालों में कुंजबिहारी बाबरा, दीपक घावरी, आशीष अहरिया, प्रियंक, हबीब खान, महेंद्र यादव करोसिया, कार्तिक करोसिया, आदर्श करोसिया, बृजेश वाल्मीकि, अजय वाल्मीकि, बलराम, अमित, रवि खरे, रानू परोचे आदि साथ रहे।
मंजीत ने उन्हें एक पत्र दिया है। इसे सफाई निरीक्षक जितेंद्र तिवारी को सौंपते हुए जांच करने के निर्देश दिए हैं।
- एसपी सिंह, अपर उप जिलाधिकारी/अधिशासी अधिकारी नगर पालिका