फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Seven check dams will be built at a cost of Rs 3.25 crore

Lalitpur News: 3.25 करोड़ की लागत से बनाए जाएंगे सात चेकडैम

Tue, 29 Apr 2025 12:29 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 29 Apr 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
Seven check dams will be built at a cost of Rs 3.25 crore
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। लघु सिंचाई विभाग ने सिंचाई का संसाधन बढ़ाने के लिए सात चेकडैम की कार्ययोजना तैयार की है। 3.25 करोड़ से तैयार होने वाले इन चेकडैम से विभिन्न विकास खंड की करीब 140 हेक्टेयर भूमि को सिंचित किया जाएगा।

बारिश के पानी को संरक्षित करने के लिए चेकडैम निर्माण की परियोजना तैयार की गई है। विकास खंड मड़ावरा के ग्राम दिगवार में कनकद्दर नदी पर 48 लाख रुपये की लागत से, जलंधर में अगरा नाले पर 25 लाख रुपये की लागत से, ग्राम हंसरा में कथा नाला पर 31 लाख 50 हजार की लागत से, विकास खंड महरौनी के ग्राम चौकी में पुतनया नाले पर 68 लाख रुपये की लागत से, विकास खंड जखौरा के ग्राम घुटारी में शहजाद नदी पर 78 लाख रुपये की लागत से, विकास खंड बिरधा के ग्राम उतमधाना में पुतनया नाला पर 38 लाख रुपये की लागत से, विकास खंड बार के ग्राम बस्तगुवां में पठा घाट नाले पर 37 लाख रुपये की लागत से चेकडैम बनेगा। शासन ने जिला योजना के तहत इसे मंजूरी दे दी है। अब तक बरसात का पानी संरक्षण न होने के कारण इन नदी नालों का पानी किसानों के कोई काम नहीं आ रहा था।
विज्ञापन

--------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्ययोजना तैयार कर शासन को भेजी गई थी, जिसको मंजूरी मिल गई है। जल्द ही कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा।
नैयर आलम, अधिशासी अभियंता, लघु सिंचाई विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed