{"_id":"604141b48ebc3ec4ab1a6198","slug":"seniour-cityzen-corona-vaccine-lalitpur-news-jhs1900699182","type":"story","status":"publish","title_hn":"वरिष्ठ नागरिकों को लगाई गई पहली डोज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वरिष्ठ नागरिकों को लगाई गई पहली डोज
विज्ञापन
महरौनी में टीकाकरण के पंजीकरण करतीं स्वास्थ्यकर्मी।
- फोटो : LALITPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। बृहस्पतिवार से कोरोना वैक्सीन आम लोगों को लगाना शुरू हो गया। वरिष्ठ नागरिकों से इसकी शुरूआत की गई है। बृहस्पतिवार को जिले भर में 1,782 लोगों का टीकाकरण किया गया।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. हुसैन खान ने बताया कि प्रत्येक सोमवार, बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को सुबह नौ से शाम पांच बजे तक प्रत्येक स्वास्थ्य केंद्रों पर टीकाकरण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को हुए टीकाकरण में 1,375 डोज वरिष्ठ नागरिकों को लगाए गए, जबकि 407 फ्रंटलाइन वर्कर्स को दूसरी डोज लगाई गई।
-----
199 लोगों का वैक्सीनेशन हुआ
मड़ावरा। मड़ावरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 121 वरिष्ठ नागरिकों और 78 फ्रंटलाइन वर्कर्स को टीकाकरण की दूसरी डोज लगाई गई। पूर्व विधायक देवेंद्र सिंह मदनपुर ने वैक्सीन लगवाकर टीकाकरण का शुभारंभ किया। चिकित्सा अधीक्षक डा. अशोक कुमार ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र समेत मदनपुर, गिरार, गौना, डोंगरखुर्द केंद्र पर बुजुर्गों का टीकाकरण किया गया। नि:शुल्क टीकाकरण के लिए वरिष्ठ नागरिकों का कराए गए ऑनलाइन पंजीकरण कार्ड, अपना वोटर कार्ड अथवा आधार कार्ड साथ में लाने पर पंजीकरण कर टीकाकरण किया जा रहा है।
विज्ञापन
-----
33 लोगों ने लगवाई वैक्सीन
बानपुर। बानपुर के डा. नवनीत ने बताया कि कस्बे के नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहला टीका सरोज बुंदेला एएनएम द्वारा लक्ष्मी को लगाया गया। कुल 33 लोगों का टीकाकरण किया गया। इस मौके पर विकास श्रीवास्तव, रविकांत लिटौरिया, मनोज कुमार, कृष्णकांत, राजीव, महिपाल सिंह, हरिशंकर पाठक एवं आशा कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।
---
156 वरिष्ठ नागरिकों ने लगवाई कोरोना वैक्सीन
महरौनी। बृहस्पतिवार को को महरौनी सीएचसी सहित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर वरिष्ठ नागरिकों को कोरोना के टीके लगाए गए। इसमें 60 साल से ऊपर के बुजुर्गों सहित 45 से 60 वर्ष तक की आयु के गंभीर बीमारियों से ग्रसित मरीजों को वैक्सीन लगाई गई। पहले दिन ब्लॉक में कुल 156 वरिष्ठ नागरिकों को वैक्सीन लगाई गई। नोडल अधिकारी डी.सी दोहरे की मौजूदगी में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महरौनी में तीसरे चरण के तहत वरिष्ठ नागरिकों को कोरोना की वैक्सीन लगाई गई। सीएचसी महरौनी में 97, सौजना 58, कुम्हैड़ी 38, गौना-कुसमाड़ 4 और सैदपुर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर कोरोना की वैक्सीन लगाई गयी। वैक्सीनेशन कैंप में डा. योगिता राजपूत, अनीता सेन, प्रतीक्षा यादव, निर्मल सोनी, पूजा तिवारी, सुनीता, अभिषेक सोनी स्वास्थ्य टीम में मौजूद रहे।

बानपुर में लक्ष्मी को पहला टीका लगातीं एएनएम सरोज बुंदेला।- फोटो : LALITPUR

कोरोना वैक्सीन लगवाते पूर्व विधायक।- फोटो : LALITPUR