फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Selected farmers should upload their documents by the deadline.

Lalitpur News: चयनित किसान अंतिम तिथि तक अपलोड करें अभिलेख

Sun, 20 Sep 2026 01:54 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
Selected farmers should upload their documents by the deadline.
ललितपुर। कृषि यंत्रीकरण योजनाओं के तहत चयनित किसानों को कृषि यंत्रों के देयक और अन्य आवश्यक अभिलेख कृषि विभाग की वेबसाइट पर अपलोड करने होंगे। निर्धारित अंतिम तिथि तक इन्हें अपलोड न करने पर उनका चयन स्वतः निरस्त हो जाएगा। उप निदेशक कृषि अख्तर हुसैन ने यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि कृषि विभाग वर्ष 2026-27 में कई योजनाएं चला रहा है। इन योजनाओं के लिए किसानों ने 16 जुलाई से 10 अगस्त तक बुकिंग की थी। इनमें सब मिशन ऑन एग्रीकल्चरल मैकेनाइजेशन और प्रमोशन ऑफ एग्रीकल्चरल मैकेनाइजेशन फॉर इन सीटू मैनेजमेंट ऑफ कॉप रेजिड्यू जैसी योजनाएं प्रमुख हैं। ऑटो कन्फर्म या ई-लॉटरी में चयनित किसानों को मोबाइल फोन पर अंतिम तिथि का संदेश प्राप्त हुआ है। किसानों से अनुरोध है कि वे इस निर्धारित अंतिम तिथि का पालन करें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed