फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Security will be tight during the police sub-inspector recruitment entrance exam.

Lalitpur News: पुलिस उपनिरीक्षक भर्ती प्रवेश परीक्षा पर कड़ा रहेगा सुरक्षा का पहरा

Wed, 11 Mar 2026 11:58 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 11 Mar 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
Security will be tight during the police sub-inspector recruitment entrance exam.
- एसपी ने गूगल मीटिंग करके जनपद पुलिस को दिए दिशा निर्देश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। जनपद में होने वाली पुलिस उपनिरीक्षक भर्ती प्रवेश परीक्षा पर सुरक्षा का कड़ा पहरा रहेगा। बुधवार को एसपी मोहम्मद मुश्ताक ने गूगल मीटिंग करके पुलिस को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
14 और 15 मार्च को जनपद के आठ परीक्षा केंद्रों पर पुलिस उपनिरीक्षक भर्ती प्रवेश परीक्षा होना प्रस्तावित है। इसको शांतिपूर्वक तरीके से कराने के लिए जिला प्रशासन के साथ साथ पुलिस विभाग तैयारियों में जुटा हुआ है। बुधवार को एसपी ने जिले के सभी सीओ, थाना, चौकी प्रभारियों के साथ गूगल मीटिंग की। इसमें उन्होंने उपनिरीक्षक व समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती प्रवेश परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा की।उन्होंने बताया कि प्रवेश परीक्षा 14 व 15 मार्च को दो-दो पालियों में कुल चार पालियों में होना प्रस्तावित है। यह परीक्षा आठ केंद्रों पर होगी। इसके साथ ही भर्ती प्रवेश परीक्षा के दौरान शहर की यातायात व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी यातायात पुलिस को दी गई।
विज्ञापन

-------------
बस स्टैंड व रेलवे स्टेशन पर बनेंगे पुलिस सहायता केंद्र
पुलिस भर्ती परीक्षा देने के लिए गैर जनपदों से आने वाले अभ्यर्थियों की मदद के लिए बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन पर पुलिस सहायता केंद्र बनाए जाएंगे। यह सहायता केंद्र परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र तक पहुंचाने में मदद करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में होगी देरी तो पुलिस अपने वाहन से पहुंचाएगी
पुलिस उपनिरीक्षक व समकक्ष पदों पर होने वाली प्रवेश परीक्षा देने आने वाले अभ्यर्थियों की मदद भी करेगी। इसके लिए चेतक मोबाइल, सेंकड़ मोबाइल, बस मोबाइल लगातार भ्रमणशील रहेंगे। इस दौरान किसी परीक्षार्थी को परीक्षा केंद्र पर पहुंचने में किसी प्रकार की समस्या या देरी होने पर यह लोग स्वयं अपने वाहन से परीक्षार्थी को परीक्षा केंद्र तक पहुंचाने में सहयोग प्रदान करेंगे। जिससे कि कोई भी परीक्षार्थी परीक्षा से वंचित न हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed