{"_id":"6958102ef59e33e4be0e4766","slug":"schools-up-to-eighth-grade-will-remain-closed-till-the-14th-and-secondary-schools-till-the-5th-lalitpur-news-c-131-1-ltp1005-149069-2026-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: आठवीं तक के स्कूल 14 व माध्यमिक विद्यालय पांच तक रहेंगे बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: आठवीं तक के स्कूल 14 व माध्यमिक विद्यालय पांच तक रहेंगे बंद
विज्ञापन
- जिलाधिकारी ने जारी किए निर्देश, अवकाश में विद्यालय खुलने पर कार्रवाई की चेतावनी
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। जिले में शीतलहर चलने और कड़ाके की सर्दी पड़ने की वजह से जिलाधिकारी ने आठवीं तक के स्कूलों को 14 जनवरी और माध्यमिक विद्यालयों को पांच जनवरी तक बंद करने के निर्देश दिए हैं।
जिला बेसिक शिक्षाधिकारी रणवीर सिंह ने समस्त प्रबंधक, प्रधानाध्यापक, परिषदीय व मान्यता प्राप्त विद्यालयों को आदेश जारी किए हैं कि एक से आठवीं तक के समस्त परिषदीय, मान्यता प्राप्त विद्यालयों में 31 जनवरी से 14 जनवरी तक शीतकालीन अवकाश घोषित किया गया है। इसका कड़ाई से पालन किया जाए, अन्यथा कार्रवाई की जाएगी।
-- -- -- --
कोई भी व्यक्ति खुले में न सोए, रैन बसेरों में सभी सुविधाएं करें सुनिश्चित
ललितपुर। जिलाधिकारी ने आमजन की सुरक्षा व बचाव के पर्याप्त इंतजामों के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति खुले में न सोए, इसके लिए जिले के सभी शेल्टर होम्स की व्यवस्थाएं दुरुस्त कराएं। सभी उप जिलाधिकारी व खंड विकास अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में भ्रमणशील रहकर ठंड से बचाव के इंतजामों का जायजा लेते रहें। बताया कि जिले में कुल 156 स्थानों पर अलाव जलाया जा रहा है, जबकि सर्दी से बचाव को 3600 कंबल प्रशासन द्वारा व 1200 कंबल स्वयंसेवी संस्थाओं के सहयोग से अब तक बांटे जा चुके हैं। राहगीरों व असहाय व्यक्तियों के लिए जनपद में सर्वसुविधायुक्त कुल 12 शेल्टर होम उपलब्ध हैं, जिनमें से 06 नगरीय क्षेत्र व 06 विकासखंडों में संचालित हो रहे हैं।