फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   school managment will be responsible for cheating in exam

नकल विहीन परीक्षा की जिम्मेदारी केंद्र व्यवस्थापक

Thu, 13 Feb 2020 01:00 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 13 Feb 2020 01:00 AM IST
विज्ञापन
school managment will be responsible for cheating in exam
कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक करते डीएम योगेश कुमार शुक्ल - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। डीएम योगेश कुमार शुक्ल ने 18 फरवरी से शुरू हो रहीं यूपी बोर्ड परीक्षाओं को नकलविहीन संपन्न कराने के लिए प्रत्येक परीक्षा केंद्र में सीसीटीवी कैमरे, नाइट विजन, वॉयस रिकॉर्डर, इंटरनेट कनेक्शन, राउटर डिवाइस लगाकर केंद्रों की निगरानी के निर्देश दिए। नकलविहीन परीक्षा कराने की जिम्मेदारी केंद्र व्यवस्थापक की होगी।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक में बताया गया कि छह मार्च तक चलने वाली माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाओं में नकल की संभावनाएं रोकी जाएंगी। जिला विद्यालय निरीक्षक रामशंकर ने बताया कि परीक्षा में हाईस्कूल के 21281 और इंटरमीडिएट के 15668 समेत कुल 36949 परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं। जनपद में आठ राजकीय, दस अशासकीय सहायता प्राप्त और 29 वित्तविहीन मान्यता प्राप्त माध्यमिक विद्यालय समेत कुल 47 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि प्रत्येक परीक्षा केंद्र में सीसीटीवी कैमरे, नाइट विजन, वॉयस रिकॉर्डर, इंटरनेट कनेक्शन, राउटर डिवाइस लगाकर परीक्षा केंद्रों की निगरानी की जाए। एनआईसी में कंट्रोल रूम बनाया जाएगा। सभी सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेट 14 फरवरी की शाम तक परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर रिपोर्ट अपर जिलाधिकारी को सौंपेंगे। उन्होंने कहा कि परीक्षा अवधि में जोनल/सेक्टर/स्टेटिक/केन्द्र व्यवस्थापक और संबंधित अधिकारी अवकाश पर नहीं जाएंगे। जोनल/सेक्टर/स्टेटिक/केन्द्र व्यवस्थापक एवं संबंधित अधिकारी की कोई लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। यदि स्टेटिक मजिस्ट्रेट को परीक्षा केंद्र तक आने-जाने में वाहन संबंधी कोई समस्या है तो सेक्टर मजिस्ट्रेट अपने साथ स्टेटिक मजिस्ट्रेट को परीक्षा केंद्र पर लाने एवं ले जाने में सहयोग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग और अन्य संबंधित विभाग परीक्षा केंद्रों तक जाने वाली सड़कों को परीक्षा तिथि से पहले दुरुस्त कराएंगे। परीक्षा केंद्र के मुख्य द्वार पर परीक्षार्थियों की सघन जांच की जाए। महिला परीक्षार्थियों की जांच महिला कर्मचारी द्वारा करायी जाए। परीक्षा अवधि में प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात किया जाए। परीक्षा केंद्र से 100 मीटर की परिधि में विशेष निगरानी की जाए। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर शौचालयों में हर 15 मिनट में सफाई करायी जाए, जिससे शौचालयों में नकल न रखी जा सके। महिला परीक्षार्थियों के लिए अलग से शौचालयों की व्यवस्था की जाए। परीक्षा अवधि के दौरान जो परीक्षार्थी बार-बार शौच के लिए जाते हैं, उन पर केन्द्र व्यवस्थापकों द्वारा विशेष निगरानी रखी जाए। अपर पुलिस अधीक्षक ने परीक्षा के दौरान पर्याप्त पुलिस व्यवस्था का आश्वासन दिया। बैठक में अपर जिलाधिकारी अनिल कुमार मिश्र, अपर पुलिस अधीक्षक एके विजेता, जिला विकास अधिकारी इंद्रमणि त्रिपाठी, समस्त उप जिलाधिकारी, समस्त खंड विकास अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक रामशंकर, प्रभारी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी महाराज स्वामी, प्रधानाचार्य राइकॉ राजेंद्र कुमार त्रिपाठी, प्रधानाचार्या राबाइकॉ पूनम मलिक सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed