{"_id":"62b766784953344b631f7e3e","slug":"saw-the-atrocities-of-the-government-during-the-emergency-ramtirth-singhal-lalitpur-news-jhs2235739165","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपात काल में शासन का अत्याचार देखा : रामतीर्थ सिंघल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आपात काल में शासन का अत्याचार देखा : रामतीर्थ सिंघल
विज्ञापन
ललितपुर। भाजपा ने शनिवार को हाईवे स्थित पार्टी कार्यालय पर लोकतंत्र सेनानियों का स्वागत व अभिनंदन किया। मुख्य अतिथि झांसी मेयर रामतीर्थ सिंघल ने कहा कि उन्होंने स्वयं झांसी में अपनी आंखों से आपात काल में शासन का अकल्पनीय अत्याचार देखा है। परिचित और रिश्तेदार हम लोगों से मिलने में झिझकते हैं। विपरीत परिस्थितियों में काम करने वाले लोकतंत्र सेनानियों को सम्मानित किया जा रहा है।
लोकतंत्र सेनानी ओमप्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि वह उस समय एबीवीपी के छात्र नेता थे और इमरजेंसी में बहुत उत्पीड़न कर ज्यादातर छात्रों को जेल में डाल दिया गया था। भाजपा नेता सहावेंद्र सिंह ने बताया कि उस समय कैसे अभिव्यक्ति की आजादी छीन ली गई थी। लोकतंत्र सेनानी संतोष तिवारी ने बताया कि वह झांसी में संघ कार्यालय में रहते थे तो कार्यालय को सील कर दिया गया और सब को गिरफ्तार कर लिया गया था।
पूर्व अध्यक्ष रमेश कुमार सिंह ने बताया कि जब उनके पिता जेल में थे तब वे किसी तरह पुलिस से बचकर पार्टी का काम करते रहे। सहकारी बैंक के अध्यक्ष हरीराम निरंजन ने कहा कि उस समय निरपराध संघियों पर विभिन्न तरह के फर्जी मुकदमा लादे जा रहे थे यहां तक कि जो लोग मौजूद ही नहीं थे उन पर भी मुकदमे हो गए।
विज्ञापन
बुंदेलखंड विकास बोर्ड के सदस्य प्रदीप चौबे ने कहा कि पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व के हम सब आभारी हैं कि उन्होंने सैंतालीस साल पूर्व के काले अध्याय, डिक्टेटरशिप को याद करने का निर्णय लिया और जो लोकतंत्र सेनानी उस समय पीड़ित रहे, जिन्होंने यातनाएं झेलीं उनका कृतज्ञतापूर्वक सम्मान करने का मौका मिल रहा है। कार्यक्रम संयोजक व संचालक आशीष रावत ने आभार जताया। इस अवसर पर लोकतंत्र सेनानियों केशव प्रसाद शर्मा,देवी प्रसाद शर्मा, गिरीश जैन, ओमशंकर श्रीवास्तव, विनोद संज्ञा, जगदीश सिंह कुशवाहा, उदय जैन, गजेंद्र जैन, हल्केराम , आशाराम बाल्मीकि, प्रेम नारायण राजपूत, नाथूराम साहूआदि लोकतंत्र सेनानियों को सम्मानित किया गया।
ये लोग रहे मौजूद
पूर्व अध्यक्ष रमेश कुमार सिंह, जिला महामंत्री बब्बू राजा बुंदेला, महेश श्रीवास्तव भैया, बलराम सिंह लोधी, जिला कोषाध्यक्ष रामेश्वर सड़ैया, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष हरिओम निरंजन, जिला उपाध्यक्ष किरण सेन, बसंती लारिया, हरी सिंह बुंदेला, जिला मीडिया प्रभारी देवेंद्र गुरु, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष गौरव गौतम,अजय पटैरिया, मंडल अध्यक्ष आशुतोष सिंह सेंगर, हरपाल सिंह सिसौदिया, मुलायम सिंह लोधी,नगर अध्यक्ष मनीष अग्रवाल, युवा मोर्चा अध्यक्ष नीतेश संज्ञा, अनुराग शैलू, भगवान सिंह निरंजन, श्यामविहारी कोशिक, अरुण द्विवेदी, सुरेश कोंते, सहावेंद्र सिंह गहरवार, राजेश लिटौरिया,अजय जैन, जिला कार्यालय प्रभारी शशिशेखर पांडेय, महिला मोर्चा अध्यक्ष लक्ष्मी रावत, रुचिका बुंदेला, सह मीडिया प्रभारी ध्रुव सिंह सिसौदिया,रजनी अहिरवार, रुचि सनातनी आदि।