{"_id":"586809e54f1c1b425ceed7f5","slug":"satyagraha-against-the-fulfillment-of-promises","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुमुमो ने वादाखिलाफी के विरोध में किया सत्याग्रह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुमुमो ने वादाखिलाफी के विरोध में किया सत्याग्रह
Lalitpur
Updated Sun, 01 Jan 2017 01:11 AM IST
विज्ञापन
बुमुमो ने वादाखिलाफी के विरोध में किया सत्याग्रह
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परमानंद मूर्ति स्थल पर बुंदेलखंड मुक्ति मोर्चा ने पृथक प्रांत निर्माण के मामले में भाजपा नेताओं की वादाखिलाफी के विरोध में सत्याग्रह किया। इस दौरान वक्ताओं ने केंद्र और राज्य सरकारों पर बुंदेलखंड की उपेक्षा करने का आरोप लगाया है।
अध्यक्षता करते हुए डा. बाबूलाल तिवारी ने कहा कि क्षेत्र के सर्वांगीण विकास का एक मात्र विकल्प पृथक प्रांत निर्माण ही बचा है। यहां के नेताओं ने बुंदेलखंड का विकास करने की जगह उसका दोहन करने का काम किया है। जिस वजह से आज भी भूख, बेरोजगारी, अशिक्षा, पलायन, बुनियादी सुविधाओं का बना हुआ है। उन्होंने चेतावनी दी कि अब बुंदेलखंड के विकास के नाम पर दुकानें नहीं चलने दी जाएगी। उन्हीं प्रतिनिधियों को समर्थन दिया जाएगा, जो पृथक प्रांत का खुलकर समर्थन करेंगे। अन्यथा की स्थिति में मोर्चा अपने उम्मीदवार उतारने से पीछे नहीं रहेगा। इस मौके पर नवनीत किलेदार, देशप्रेमशंकर गुप्ता, कपिल तिवारी, विशाल रजक, अवधेश श्रीवास्तव, विशाल पटैरिया, सुजीत कुमार, दिनेश भार्गव, विक्रम सिंह तोमर, सुनील राजपूत, महेश राय, शिवम अग्निहोत्री, कमलेश पाठक, अनिल त्रिपाठी, अभिषेक तिवारी, शोभित देवलिया उपस्थित रहे। संचालन दिनेश गोस्वामी ने किया।