{"_id":"5d0d27cc8ebc3e014601fb4b","slug":"sarkari-jamin-se-hataya-abedh-nimarn-lalitpur-news-jhs1418597117","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी जमीन से हटाया अवैध निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी जमीन से हटाया अवैध निर्माण
विज्ञापन
सरकारी जमीन से हटाया अवैध निर्माण
महरौनी। महरौनी के मड़ावरा मार्ग पर सरकारी जमीन पर बने रहे एक मकान को प्रशासन ने जेसीबी से ध्वस्त कर दिया।
मड़ावरा रोड़ पर जामनी बांध के महरौनी माइनर के किनारे पथराई निवासी राजपाल सिंह द्वारा मकान बनवाया जा रहा था। उपजिलाधिकारी ज्ञानेश्वर प्रसाद के पास लोगों ने इसकी शिकायत की। इस पर उपजिलाधिकारी ने तहसीलदार, कोतवाली प्रभारी संजय कुमार शुक्ला, कानूनगो मनोहर लाल, राजस्व लेखपाल जितेंद्र सिंह और रामनरेश को मौके पर भेजकर नापजोख कराई। इसमें गाटा संख्या 1922 महरौनी माइनर की जगह महरौनी मौजा बताया गया। कुछ हिस्सा गाटा संख्या 863 चक रोड कुआंगांव मौजा का शामिल था। राजपाल सिंह ने बताया कि जमीन खरीद कर मकान बना रहे हैं। जब जमीन की पैमाइया कराई गई तो वह जमीन महरौनी मौजा सिंचाई विभाग की निकली। कुआंगांव का चकरोड भी उसमें था। इस पर जेसीबी बुलाकर निर्माण कार्य ढहा दिया गया और मलबा ट्रैक्टरों- ट्राली में भरकर मौके से हटा दिया गया।