fसखाई जाएगी स्वच्छता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत नगर को साफ एवं स्वच्छ बनाने के लिए नगर पालिका जन - जन को जागरूक कर रही है। इसके अंतर्गत विचार गोष्ठी, सफाई से संबंधित पोस्टर प्रतियोगिता के अलावा नुक्कड़- नाटक के माध्यम से स्वच्छता के प्रति संदेश दिया जाएगा। साथ ही लोगों को गंदगी नहीं करने की शपथ दिलाई जाएगी।
केंद्र सरकार के स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत नगर पालिका परिषद 25 सितंबर से नौ अक्तूबर तक स्वच्छ भारत पखवाड़ा मना रही है। इसके अंतर्गत नगरीय सीमा में रहने वाली करीब दो लाख आबादी को सफाई के प्रति जागरूक करने का काम किया जा रहा है। इस संबंध में विगत दिनों नगर पालिका सभागार में आयोजित बैठक में रणनीति तैयार की गई थी, जिसके अंतर्गत नुक्कड़ नाटक, वाद-विवाद प्रतियोगिता के साथ मानव श्रृंखला बनाकर लोगों को जागरुक करने का निर्णय लिया गया था। एक अक्टूबर को नगर पालिका बालिका इंटर कालेज में सफाई पर आधारित रंगोली प्रतियोगिता, वाद विवाद प्रतियोगिता, पोस्टर प्रतियोगिता होगी। दो अक्टूबर पर मलिन बस्तियों खिरकापुरा, नदीपुरा सहित अन्य स्थानों पर सफाई अभियान चलाया जाएगा। तीन अक्तूबर को पीएन इंटर कालेज में स्वच्छता पर आधारित भाषण प्रतियोगिता होगी। चार अक्तूबर को नगर में व्यापारियों से जनसंपर्क कर डस्टबिन का प्रयोग करने की बात कही जाएगी। पांच अक्तूबर को विभिन्न स्थानों पर नुक्कड़-नाटक किए जाएंगे। छह अक्तूबर को घंटाघर के पास मानव श्रृंखला बनाकर सफाई की शपथ दिलाई जाएगी। सात अक्तूबर को पौधरोपण कार्यक्रम, आठ अक्तूबर को स्कूलों में स्लोगन प्रतियोगिता, नौ अक्तूबर को सामुदायिक शौचालयों का लोकार्पण, दस अक्तूबर को एक कदम स्वच्छता की ओर पर नगर के लोगों के नाम संदेश दिया जाएगा।
नगर पालिका स्वच्छता पर आधारित पखवाड़ा के माध्यम से लोगों को साफ- सफाई के माध्यम से जागरुक करना चाहती है। आयोजन को सफल बनाने के लिए बुधवार को नगर पालिका कार्यालय में बैठक आयोजित की गई, जिसमें नगर पालिका अध्यक्ष सुभाष जायसवाल, अधिशासी अधिकारी केएन शर्मा, कर निर्धारण अधिकारी अनिल कुमार अरुण, आरके लवानियां, डीके बिरौनियां, अवर अभियंता विपिन कुमार, हेमंत सिंह, हबीब खान, दीपेंद्र कुमार, अभिषेक कुमार चौबे, रामसेवक वाल्मीकि, प्रदीप सिंह सौंरयाल, रमाकांत तिवारी, दीनदयाल सोनी, रज्जन बाबू रैकवार, चंद्रविनोद मिश्रा, सिंकदर खान, अशोक शिवहरे, रामनारायण रावत, सुधीर कुमार रावत, गौहर खान, विनीत कुमार आदि उपस्थित रहे।
नपा जन प्रतिनिधियों की लेगी मदद
नगर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के लिए नगर पालिका जन प्रतिनिधियों की मदद लेगी। जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित करने के लिए सांसद व केंद्रीय मंत्री उमा भारती, राज्यसभा सांसद डा. चंद्रपाल सिंह यादव, सदर विधायक रमेश कुशवाहा व महरौनी विधायक फेरन लाल अहिरवार को पत्र भेजा गया है।
यह बनाए गए व्यवस्था प्रभारी
सफाई अभियान को सफल बनाने के लिए नगर पालिका परिषद ने व्यवस्था प्रभारी बनाए हैं, जिसमें नगर स्वास्थ्य एवं संक्रामक प्रभारी डा. राजेश भारती, कर निर्धारण अधिकारी अनिल कुमार अरुण, मुख्य सफाई एवं खाद निरीक्षक आरके लवानियां, सफाई निरीक्षक दिनेश कुमार बिरौनियां, कर अधीक्षक हेमंत सिंह, वरिष्ठ लपिक अभिषेक कुमार चौबे, दीपेंद्र कुमार आदि के शाम शामिल हैं।