फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   samajwadi party protest against krushi bill

कृषि बिलों के विरोध में सपा का जोरदार प्रदर्शन

Tue, 08 Dec 2020 01:08 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Dec 2020 01:08 AM IST
विज्ञापन
samajwadi party protest against krushi bill
samajwadi party logo.jpeg - फोटो : samajwadi party logo.jpeg
महरौनी/ ललितपुर। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कृषि कानून के विरोध में किसानों के आंदोलन का समर्थन करते हुए तहसील महरौनी में प्रदर्शन किया। कृषि कानून वापस लेने की मांग करते हुए राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी मो. कमर को सौंपा। ज्ञापन में आरोप लगाया कि केंद्र सरकार किसानों की आवाज दबा रही है।
विज्ञापन

ज्ञापन में कहा कि केंद्र सरकार द्वारा तीन कृषि कानूनों को लागू किया गया है, जो किसान विरोधी हैं। इस समय संपूर्ण देश में किसान आंदोलनरत हैं। वर्तमान सरकार ने देश के किसानों को छलने का काम किया। इन कानूनों के लागू होने से देश के किसानों को गेहूं और धान के अलावा अन्य फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य नहीं मिलेगा और न किसानों की आय दोगुनी हो सकी है। केंद्र सरकार किसानों की आवाज दबाने व आंदोलन को कुचलने पर तुली है। कड़कड़ाती ठंड में किसानों पर पानी की बौछारें की जा रही हैं। इससे किसान आक्रोशित हैं। राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर किसानों के समर्थन में आठ दिसंबर से जिले में किसान यात्राओं का आयोजन किया जाएगा। किसानों की मांगों को लेकर पैदल, साइकिल, मोटरसाइकिल और ट्रैक्टर से रैली निकाली जाएगी। इस मौके पर पूर्व विधायक फेरनलाल अहिरवार, विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष अमर सिंह यादव, जगभान सिंह राजपूत सैदपुर, सरफराज अली, नाथूराम पाल, बंटी यादव मरौत, संजू बरार, सूरज सिंह, रामनारायण सिंह, बलराम निरंजन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed