फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   samajik duri se milegi corona pr jit

सामाजिक दूरी से मिलेगी कोरोना पर जीत

Sat, 30 May 2020 01:09 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 30 May 2020 01:09 AM IST
विज्ञापन
samajik duri se milegi corona pr jit
कोरोना से बचाव के लिए जागरुकता रैली निकालते एनसीसी कैडेट्स। - फोटो : LALITPUR
सामाजिक दूरी से मिलेगी कोरोना पर जीत
विज्ञापन

ललितपुर। 56 उप्र. बटालियन झांसी की इकाई नेहरू महाविद्यालय के एनसीसी के कैडेटों ने नगर के प्रमुख मार्गों पर भ्रमण कर कोरोना से बचाव के लिए सभी से सामाजिक दूरी बनाए रखने की अपील की है। शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक कैप्टन एमएम बेग के आह्वान पर एनसीसी कैडेटों ने अपने कंपनी कमांडर कैप्टन डॉ. पंकज शर्मा के नेतृत्व में नगर के प्रमुख मार्गों एवं बाजारों में भ्रमण किया। इस दौरान कंपनी कमांडर ने कहा कि भारत में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़कर डेढ़ लाख के ऊपर हो चुके हैं। प्रवासी श्रमिकों के विभिन्न राज्यों एवं जिलों में बेतरतीब आवागमन के चलते नगरों के साथ-साथ अब कस्बों एवं गांवों में भी इस वायरस के संक्रमण का खतरा तेजी से बढ़ रहा हैं। इस वायरस से बचाव की कोई वैक्सीन अभी विकसित नहीं हो सकी है। ऐसे में इस वायरस के संक्रमण से बचाव का एकमात्र तरीका सामाजिक दूरी का बचाव रखना ही है। साथ ही कहा कि बेवजह घरों से बाहर नहीं निकलने, दो पहिया वाहन पर पीछे सवारी नहीं बैठाए जाने, चार पहिया वाहन में भी ड्राइवर वाली सीट के बगल की सीट खाली रखने के प्रति जागरूक किया है। इसी क्रम में एनसीसी के युवा कोरोना वारियर्स की टीम ने सड़कों पर उतर कर बैंकों, घंटाघर, नझाई बाजार, जूता-चप्पल लाइन, वाटरवर्क्स, तालाबपुरा, शनिचरा चौराहा, कटरा बाजार, चूड़ी लाइन, सर्राफा बाजार में लोगों को नियमों का पालन करने का आह्वान किया।

कोरोना वारियर्स की टीम में कैडेट विवेक कुमार, राहुल झा, कपिल, प्रजीव, संजीव, मेवालाल, प्रवीण सिंह, पवन, राहुल सेन, अजय झा, आनन्द सिंह, फैजान अहमद, कृष्णपाल सिंह, महेंद्र प्रजापति, राहुल कुशवाहा, संजीत, गौरव कुमार, दिवाकर, गौरीशंकर, शिवराम सिंह, सुनील अहिरवार, अंगद सिंह, धर्मेंद्र नीरज आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे। मार्चिंग टीम की एडम कमान कैडेट योगेंद्र सिंह तथा तकनीकी कमान फहीम बख्श ने संभाली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed