फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Salary of tax collectors will stop if recovery is not satisfactory

वसूली संतोषजनक नहीं हुई तो रुकेगा टैक्स कलेक्टरों का वेतन

Wed, 18 Mar 2020 12:33 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
Salary of tax collectors will stop if recovery is not satisfactory
नगर पालिका में बैठक करते अधिशासी अधिकारी डा.संजय कुमार मिश्रा - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। नगर पालिका सभाकक्ष में अधिशासी अधिकारी ने वित्तीय संसाधन सहित वसूली की समीक्षा की। उन्होंने टैक्स कलेक्टरों को शत-प्रतिशत वसूली करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिनकी वसूली की प्रगति ठीक नहीं होगी, उनकी वेतनवृद्धि एवं वेतन रोकने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

तमाम प्रयासों के बाद भी नगर पालिका की आय बढ़ाना अफसरों के लिए चुनौती बनी हुई है। बीते माहों में मंडलायुक्त झांसी ने निरीक्षण के दौरान पालिका की आय बढ़ाने के लिए निर्देशित किया था। इसके अनुपालन में अधिशासी अधिकारी डा. संजय कुमार मिश्र ने टैक्स से जुड़े कर्मियों को कसना आरंभ कर दिया है। इससे वसूली में तेजी आई है, हालांकि लक्ष्य अभी भी पूरा होता नहीं दिख रहा है। उन्होंने मंगलवार को टैक्स कलेक्टरों के साथ बैठक करते हुए स्वकर, पालिका की दुकानों से होने वाली आय, अन्य संसाधनों की आय, ठेका की नीलामी की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि लक्ष्य के सापेक्ष वसूली शत-प्रतिशत की जाए। मंडलायुक्त ने नगर पालिका की आय बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। इसे ध्यान में रखकर अब अवकाश के दिनों में वसूली का कार्य किया जाएगा। कर्मियों को प्रतिकर अवकाश नियमानुसार देय होगा। उन्होंने प्रत्येक वार्ड में कैंप लगाकर वसूली करने को कहा। इस मौके पर कर अधीक्षक, कर निरीक्षक, नजूल लिपिक रमाकांत तिवारी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed