{"_id":"5eb6e2568ebc3e90ab20b1bf","slug":"sainitization-nadipura-and-katra-market-lalitpur-news-jhs166354598","type":"story","status":"publish","title_hn":"नदीपुरा और कटरा बाजार को किया गया सैनिटाइज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 09 May 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस से बचाव के लिए नदीपुरा मोहल्ले को सैनेटाइज करते कर्मचारी
- फोटो : LALITPUR
Link Copied
ललितपुर। कोरोना वायरस के संक्रमण से एक युवक की मौत की सूचना से प्रशासन में खलबली मच गई। शनिवार को नगर पालिका ने वार्ड नंबर 10 कटरा बाजार और वार्ड नंबर 22 नदीपुरा में स्प्रे मशीन, टैंकर, पेट्रोल मशीन और बैटरी मशीनों द्वारा कीटनाशक दवाओं का छिड़काव कराया गया और दोनों वार्डों को सैनिटाइज किया गया।
विज्ञापन
शहर के नदीपुरा मुहल्ला पहले ही प्रशासन की नजर में है। सबसे पहले उस समय चर्चा में आया था, जब जमातियों का चिह्नींकरण कराया जा रहा था। उस दौरान नदीपुरा की सीमाएं सील कर बैरीकेटिंग लगा दी गई थी। इसके बाद शहर के एक के बाद एक सैंपल निगेटिव आए, तो प्रशासन का ध्यान नदीपुरा मुहल्ले से हट गया। अब एक बार फिर नदीपुरा चर्चा में आ गया है। यहां रहने वाले एक युवक की संक्रमण से मौत हो गई है। उसका सैंपल के पॉजिटिव आने की पुष्टि हुई, वैसे ही प्रशासन हरकत में आ गया। इसके बाद मुहल्ला नदीपुरा की सीमाएं दुबारा सील कर दी गई हैं। वहीं, नगर पालिका परिषद के सफाई एवं खाद्य निरीक्षक संदीप कुमार के निर्देशन में वार्ड नंबर 10 और नदीपुरा वार्ड नंबर 22 को सैनिटाइज कराया गया। पर्यवेक्षक अमित कुमार ने अपनी मौजूदगी में स्प्रे मशीन, टैंकर एवं पेट्रोल मशीन बैटरी से कीटनाशक का छिड़काव किया।
कोरोना पॉजिटिव आने के बाद बाजार बंद करती यातायात पुलिस- फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।