{"_id":"6af61b8fdf3360827706ec3c","slug":"sahara-has-become-a-component-unit-450-patients-are-receiving-services-every-month-lalitpur-news-c-131-1-ltp1029-166631-2026-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: कंपोनेंट यूनिट बनी सहारा, प्रतिमाह 450 मरीजों को मिल रही सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: कंपोनेंट यूनिट बनी सहारा, प्रतिमाह 450 मरीजों को मिल रही सुविधा
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज स्थित ब्लडबैंक
ललितपुर। मेडिकल कॉलेज स्थित ब्लडबैंक की कंपोनेंट यूनिट मरीजों के लिए बड़ा सहारा साबित हो रही है। अब यहां मरीजों को प्लेटलेट्स, पीआरवीसी और प्लाज्मा जैसे रक्त के तत्व आसानी से उपलब्ध हो रहे हैं। इससे गंभीर बीमारियों और दुर्घटनाओं में घायल मरीजों को महानगरों की ओर रुख नहीं करना पड़ रहा है।
विभागीय आंकड़ों के अनुसार, मेडिकल कॉलेज के रक्तकोष में प्रतिमाह लगभग 500 से 600 यूनिट रक्त की खपत होती है। इनमें कंपोनेंट यूनिट से मरीजों को विशेष लाभ मिल रहा है। यह यूनिट रक्त के विभिन्न तत्वों जैसे पीआरबीसी, प्लेटलेट्स और प्लाज्मा को अलग-अलग सुरक्षित रखती है। आवश्यकतानुसार इन तत्वों को मरीजों को उपलब्ध कराया जाता है।
पीआरबीसी की खपत दुर्घटना में अधिक खून बहने, एनीमिक मरीजों, ऑपरेशन में अधिक रक्तस्राव और थैलेसीमिया के रोगियों में अधिक होती है। ब्लड बैंक के चिकित्सा अधिकारी डॉ. एमएस राजपूत ने बताया कि अक्तूबर माह में पीआरबीसी की खपत सामान्य दिनों से अधिक रही। सामान्यतः 300 से 320 यूनिट पीआरबीसी लगती थी, लेकिन इस बार यह संख्या बढ़ गई। यूनिट से मरीजों को तत्काल रक्त के तत्व मिलने से वे जल्दी स्वस्थ हो रहे हैं।
विज्ञापन
रक्त तत्वों की उपलब्धता
अक्तूबर माह के आंकड़ों के अनुसार, कुल 385 मरीजों को पीआरबीसी उपलब्ध कराई गईं। इसी अवधि में 35 मरीजों को प्लेटलेट्स की आवश्यकता पड़ी, जिन्हें ये तत्व दिए गए। वहीं, दो मरीजों को प्लाज्मा प्रदान किया गया। इसके अतिरिक्त, 142 मरीजों को होल ब्लड भी उपलब्ध कराया गया।
मरीजों को लाभ
कंपोनेंट यूनिट की स्थापना से 450 मरीजों को डेंगू, थैलेसीमिया, दुर्घटनाओं और प्रसूति संबंधी आवश्यकताओं के लिए रक्त के तत्व मिल रहे हैं। यह सुविधा मरीजों को दूर के शहरों में जाने की परेशानी से बचाती है। डॉ. एमएस राजपूत के अनुसार, यूनिट से मरीजों को त्वरित लाभ मिल रहा है। आवश्यकता पड़ने पर रक्त के तत्व तुरंत उपलब्ध होने से मरीजों की जान बच रही है और वे शीघ्र स्वस्थ हो रहे हैं।
-- -
रक्तकोष में पीआरबीसी, प्लेटलेट्स और प्लाज्मा आवश्यकता अनुसार मरीजों को दिया जा रहा है। इससे मरीजों को महानगरों की ओर रुख नहीं करना पड़ रहा है।
- डॉ. सृष्टि सोनी, प्रभारी ब्लडबैंक, मेडिकल कॉलेज