{"_id":"6af61c813941f1232400119e","slug":"canal-water-reached-the-tail-end-after-eleven-days-yet-35-hectares-of-land-remain-parched-lalitpur-news-c-131-1-ltp1025-166621-2026-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: ग्यारह दिन बाद टेल तक पहुंचा नहर का पानी, फिर भी 30-35 हेक्टेयर भूमि प्यासी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: ग्यारह दिन बाद टेल तक पहुंचा नहर का पानी, फिर भी 30-35 हेक्टेयर भूमि प्यासी
विज्ञापन
सेमरा बड़ा के पास नहर में नाममात्र का पानी। फोटो-संवाद
पुलवारा। कचनौंदा बांध की नहर से पानी का इंतजार कर रहे किसानों को 11 दिन बाद राहत मिली है। बांध की बायीं मुख्य नहर का पानी सेमरा भागनगर तक पहुंच गया है, बावजूद इसके 30 से 35 हेक्टेयर कृषि भूमि की सिंचाई नहीं हो पा रही है। सेमरा बड़ा गांव माइनर से आगे करीब एक किलोमीटर तक पानी का प्रवाह बेहद कम होने से किसानों की परेशानी बरकरार है।
कचनौंदा बांध की नहर का संचालन एक नवंबर से शुरू हुआ था। सिंचाई विभाग ने पानी को टेल तक पहुंचाने का शुरूआत में दावा किया था। लेकिन नहर में सिल्ट और सफाई में देरी के चलते पानी का प्रवाह प्रभावित होने की आशंका से किसान चिंतित थे और समय पर सिंचाई नहीं होने से फसलों की बोआई प्रभावित होने का डर सता रहा था। ग्यारह दिन बाद नहर का पानी सेमरा भागनगर तक पहुंचने से किसानों को कुछ राहत जरूर मिली है, लेकिन सेमरा बड़ा गांव माइनर से आगे करीब एक किलोमीटर के हिस्से में पर्याप्त पानी नहीं पहुंच पाया है। किसानों का कहना है कि इस हिस्से में पानी की मात्रा न के बराबर होने से करीब 30 से 35 हेक्टेयर कृषि भूमि सिंचाई से वंचित है। ऐसे में नहर में पानी आने के बावजूद सभी किसानों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। वहीं सिंचाई विभाग ने नहर के अंतिम छोर तक पानी को जल्द से जल्द पहुंचा देने का दावा किया है।
-- -- -- -- --
फोटो-14
नहर निर्माण में मेरी जमीन गई थी, लेकिन पानी के लिए अभी भी तरसना पड़ रहा है, नहर में पानी न आने से मेरी करीब चार एकड़ जमीन सूखी पड़ी है।
- विक्रम राजपूत, किसान
-- -- -- -- -
फोटो-16
पलेवा का समय चल रहा है, करीब ग्यारह दिन इंतजार के बाद नहर खुली लेकिन करीब एक किलोमीटर दूर तक ही आ सकी। जिससे खेत सूखे पड़े हैं।
- श्रीराम, किसान
-- -- -- -- -
फोटो-17
नहर में पानी न आने से डीजल लेकर पंप से पलेवा करना पड़ रहा है। जिससे अधिक खर्च हो रहा है।
- नंदकिशोर, किसान
-- -- -- -- -
बरसात के दौरान मुख्य नहर में रिसाव होने से समस्या उत्पन्न हुई थी। जिन स्थानों पर पानी नहीं पहुंच रहा है, वहां गहराई है, जिसके कारण नई मिट्टी डलवाई गई है। इस कारण फिलहाल नहर में पूरी क्षमता से पानी नहीं छोड़ा गया है। अगले दो से तीन दिन में पानी की आपूर्ति सुचारु हो जाएगी।
विज्ञापन
राजेंद्र शाक्य, अवर अभियंता कचनौंदा बांध नहर परियोजना