Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   People busy with preparations for Chhath Puja; the festival begins today

Lalitpur News: छठ पूजन की तैयारियों में जुटे लोग, आज से होगा शुरू

Fri, 13 Nov 2026 01:40 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 13 Nov 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
People busy with preparations for Chhath Puja; the festival begins today
ललितपुर। जनपद में रहने वाले पूर्वोत्तर के लोग छठ पूजन की तैयारियाें में जुट गए हैं। आज शुक्रवार से इस पर्व की शुरुआत नहाय खाय के साथ की जाएगी।
विज्ञापन

पूर्वोत्तर क्षेत्र में मनाए जाने वाले प्रमुख चार दिवसीय छठ पर्व की शुरुआत आज शुक्रवार से हो जाएगी। इसके लिए जनपद में रहने वाले पूर्वोत्तर के लोगों ने तैयारियां शुरू कर दी है। इसके लिए लोगों ने परिवार सहित कपड़ा आदि की खरीदारी भी की। घरों को साफ सफाई के साथ ही आकर्षक तरीके से सजाया गया और पूजन के लिए सामग्री आदि की खरीददारी की। अब आज शुक्रवार को नहाय खाय के साथ छठ पर्व की शुरुआत होगी। इस दिन लोग दिनभर व्रत रखेंगे और रात को लौकी, सब्जी खाकर व्रत खोलेंगे। दूसरे दिन कल शनिवार को भी पहले दिन की तरह ही व्रत रखेंगे और फिर तीसरे दिन रविवार को सुबह से निर्जला व्रत रखेंगे और पकवान आदि बनाकर उस दिन शाम को सुम्मेरा तालाब के घाटों पर डूबते सूर्य को अर्घ्य देंगे। इसके बाद अगले दिन सोमवार को सुबह भी उगते सूर्य को तालाब के घाटों पर अर्घ्य देंगे।

---------
मेडिकल कॉलेज में तैनात फार्मासिस्ट सीपी सिंह ने बताया कि छठ पर्व की तैयारियां कर रहे हैं। पूरा परिवार एक साथ यह पर्व उत्साह के साथ मनाएगा। आज शुक्रवार से नहाए खा के साथ पर्व शुरू हो जाएगा। परिवार के सभी सदस्य व्रत रहेंगे और रात में इसे तोड़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed