फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   sadak suraksha

सड़क सुरक्षा सप्ताह में किया जा रहा यातायात नियमों का उल्लंघन

Wed, 15 Jan 2020 01:42 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jan 2020 01:42 AM IST
विज्ञापन
sadak suraksha
ललितपुर। सड़क दुर्घटनाओं से हो रही मौत की संख्या को कम करने के लिए शासन द्वारा सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाया जा रहा है। इसमें आम लोगों व वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। लेकिन, इसका असर नजर नहीं आ रहा है। सोमवार को शहर के विभिन्न स्थलों पर वाहन चालक नियमों को धता-बताकर जान जोखिम में डालकर फर्राटे भरते रहे।
विज्ञापन

शहर में सोमवार को तुवन चौराहे व अन्य स्थानों पर कई दो पहिया वाहन चालक अपनी मोटरसाइकिल पर तीन सवारियां बैठाए घूमते रहे। कई दो पहिया वाहन चालक ईयरफोन लगाकर वाहन चलाते रहे। नियमों की जानकारी के अभाव में कोई विपरीत दिशा में वाहन ले जात रहा तो कई नाबालिग भी बाइक पर फर्राटा भरते रहे। यातायात नियमों की जानकारी के अभाव में कहीं से भी वाहनों को मोड़ देते हैं।
विज्ञापन

टैक्सी की भी स्थिति जस की तस बनी हुई है। यह तय संख्या से अधिक सवारियों को बैठाकर यात्रा करा रहे हैं। अधिक कमाने के चक्कर में सवारियों को पीछे लटकाकर सफर करा रहे हैं। कई बार टैक्सी के ओवरटेक करने में सवारियां दुर्घटना के शिकार हो जाती हैं। इसके बाद भी न तो चालक जागरुक हो रहे हैं और न विभागीय अधिकारी संवेदनशील हैं, जिसका खामियाजा आम लोगों को दुर्घटना का शिकार होकर भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वाहन चेकिंग अभियान चलाकर चालकों को सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जा रहा है। उल्लंघन करने वालों पर चालन कर कार्रवाई की जा रही है।
- सुरेंद्र अग्रवाल, यात्रीकर अधिकारी
शहर में प्रतिदिन चेकिंग कर वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया जा रहा है। नियमों की अनदेखी करने वालों पर कार्रवाई भी की जा रही है।
- अनुज सिंह, यातायात प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed