{"_id":"604141b58ebc3ee64917ce3b","slug":"sabji-mandi-not-remove-lalitpur-news-jhs19007008","type":"story","status":"publish","title_hn":"सब्जी मंडी हटाए बिना नहीं करेंगे गल्ला कारोबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सब्जी मंडी हटाए बिना नहीं करेंगे गल्ला कारोबार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। गल्ला मंडी से सब्जी मंडी अन्यत्र शिफ्ट करने को मांग को लेकर गल्ला व्यापारियों ने बृहस्पतिवार को कारोबार बंद कर हड़ताल कर दी। बाद में पुलिस व प्रशासन ने हस्तक्षेप किया और सब्जी मंडी को अन्य स्थान पर शिफ्ट करने का आश्वासन दिया। गल्ला व्यापार संघ ने सब्जी मंडी हटाए बिना कारोबार शुरू नहीं करने का निर्णय लिया है।
कोरोना काल के दौरान लॉकडाउन में भीड़ भाड़ से बचने और कोरोना प्रोटोकॉल के तहत दूरी का पालन कराने के लिए सब्जी मंडी को गल्ला मंडी में शिफ्ट कर दिया था, लेकिन लॉकडाउन समाप्त होने और कोरोना से राहत मिलने के बाद भी सब्जी मंडी का कहीं और शिफ्ट नहीं किया गया। इस कारण गल्ला मंडी में ही सब्जी मंडी संचालित हो रही है। इस कारण व्यापारियों व किसानों को समस्याएं हो रही हैं। गल्ला व्यापारियों द्वारा कई बार सब्जी मंडी को दूसरे स्थान पर शिफ्ट करने की मांग की गई, लेकिन अब तक सब्जी मंडी शिफ्ट नहीं हो सकी।
बृहस्पतिवार को गल्ला व्यापारियों ने हड़ताल कर दी और सब्जी मंडी नहीं हटाने पर आंदोलन की धमकी दे डाली। यहां तक कि गल्ला व्यापारियों व सब्जी व्यापारियों में विवाद के बीच पल्लेदार भी गल्ला व्यापारियों के समर्थन में आ गए। दोनों पक्षों के बीच तनातनी की स्थिति बन गई। पुलिस व प्रशासन ने किसी प्रकार मामला संभाला और गल्ला व्यापारियों को आश्वासन दिया कि शुक्रवार से सब्जी मंडी के लिए कोई और स्थान निर्धारित करके शिफ्ट कर दिया जाएगा। फिलहाल व्यापारियों ने सब्जी मंडी हटने तक आंदोलन जारी रखने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
गल्ला मंडी में सब्जी व्यापारियों की दुकानें गल्ला व्यापारियों की दुकानों के सामने लगने से काफी दिक्कत हो रही है। किसानों द्वारा अनाज मंडी में लाने पर सब्जी मंडी की वजह से अव्यवस्था हो रही है। इसी को लेकर गल्ला व्यापारियों ने मंडी बंद कर कारोबार ठप कर दिया है। सब्जी मंडी शिफ्ट होते ही गल्ला व्यापार फिर से शुरू कर दिया जाएगा।
- अशोक जैन अनौरा, अध्यक्ष गल्ला व्यापार संघ।