फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Rural development discovered

गांवों में खोजा विकास

Tue, 28 Feb 2017 12:25 AM IST
lalitpur
lalitpur Updated Tue, 28 Feb 2017 12:25 AM IST
विज्ञापन
Rural development discovered
गांवों में खोजा विकास - फोटो : demo
उन्नत भारत अभियान व नेहरू महाविद्यालय  के तत्वावधान में ग्राम जामुनधाना खुर्द का सर्वे किया गया। इस दौरान गांव में उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी एकत्र की गई। इसे शीघ्र ही आईआईटी दिल्ली व मानव संसाधन विकास मंत्रालय भेजा जाएगा। 
विज्ञापन

महाविद्यालय के छात्र/छात्राएं ग्राम जामुनधाना खुर्द के प्राइमरी विद्यालय पहुंचे। वहां से चार टीमें बनाकर गांवों में भेजी गईं। इस अवसर पर उन्नत भारत अभियान के कोआर्डिनेटर एवं असिस्टेंट प्रोफेसर मनोविज्ञान डा संजीव कुमार शर्मा ने कहा कि ग्राम जामुनधाना खुर्द का सर्वे किया जा रहा है। छात्र/छात्राओं द्वारा सभी घरों में जाकर उन्नत भारत अभियान हाउस होल्ड सर्वे के तहत 150 जानकारियां एकत्र की जा रही हैं। फार्म में विभिन्न जानकारियों सहित घरों की संख्या, विद्युत, गैस, पशुधन, सिंचाई के साधन, सिंचित भूमि, पलायन आदि के बारे में जानकारियां प्राप्त की जा रही हैं।
विज्ञापन

ग्राम जामुनधाना खुर्द की प्रधान कुसुम रानी व प्रतिनिधि चन्दन सिंह ने ग्रामीणों से अधिक से अधिक जानकारी देने की अपील की। उन्होंने कहा कि जानकारी प्रदान करने से ग्राम का और अच्छा विकास हो सकेगा। फील्ड कोआर्डिनेटर ध्रुव राजा ने कहा कि अभी जामुनधाना खुर्द व सुरूअवा का सर्वेक्षण कार्य किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 सर्वे कराने में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता रामदेवी, सहायिका, चन्दा, आशा बहू सहित फहीम बख्श, अनुराग राजपूत, अमन तिवारी, योगेन्द्र, रामेश्वर, सुमित संज्ञा, अभिषेक कुमार, प्रकाश कुमार, संजय सिंह, अमित रैकवार, कार्तिक सिंह, हरगोविंद, सुनील कुमार, शिवलाल सेन, द्वारिका सेन, विकास भौंड़ेले, सुजीत, राजकुमार ने  सहयोग किया।

गांवों का विकास कर सकता युवा वर्ग
ललितपुर। ग्राम झरकौन में उन्नत भारत अभियान अंतर्गत आयोजित पारिवारिक सर्वेक्षण में गांव के विकास पर बल दिया गया। इस दौरान ग्राम प्रधान ने बुनियादी सुविधाओं की समस्या से अवगत कराया।     

समन्वयक डा. सूर्यनाथ यादव ने कहा कि उच्च शिक्षण संस्थाएं और उसमें अध्ययनरत युवा छात्र ही गांव का विकास कर सकते हैं।  प्रकाश खरे, नारायण दास, ग्राम प्रधान जगदीश सिंह, एश्वर्या  यादव, डा. वंदना याज्ञिक, दीपिका जैन, अनिष्का नायक, आकांक्षा दुबे, अनामिका कपूर, अर्चना नगाइच, पूजा, दरख्शां फातिमा, खुशबू, श्वेता, कमलेश, रिंकी, नारायणदास, भूपेंद्र सिंह, नरेंद्र कुमार यादव आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता डा. सूर्यनाथ यादव व संचालन रक्षपाल यादव ने किया। दीपक कुमार ने आभार प्रकट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed