Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Rs 1.55 crore sanctioned for special repairs to three roads

Lalitpur News: तीन सड़कों की विशेष मरम्मत के लिए 1.55 करोड़ रुपये मंजूर

Fri, 20 Nov 2026 02:19 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 20 Nov 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
Rs 1.55 crore sanctioned for special repairs to three roads
ललितपुर। जनपद में तीन प्रमुख मार्गों की सड़कों की विशेष मरम्मत की जाएगी। इसके लिए 1.55 करोड़ रुपये की लागत से निर्माण कार्य होगा। लोक निर्माण विभाग के प्रस्ताव को शासन ने स्वीकृति दे दी है।
विज्ञापन

विभाग ने कार्य शुरू करने के लिए निविदा प्रक्रिया आरंभ कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि प्रक्रिया पूरी होते ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। वर्तमान में ब्लॉक बिरधा अंतर्गत पिपरिया संपर्क मार्ग की हालत बेहद खराब है। मरम्मत के अभाव में यह मार्ग गड्ढों से भर गया है और कई जगह गिट्टी भी गायब है। ब्लॉक तालबेहट अंतर्गत हंसार से कैलगुवां मार्ग और बिगारी संपर्क मार्ग से गनेशपुरा संपर्क मार्ग तक की सड़कें भी जर्जर हैं। इन सड़कों पर बड़े-बड़े गड्ढे हैं, जिससे दोपहिया वाहन चालकों का सुरक्षित चलना मुश्किल हो गया है। आए दिन वाहन चालक अनियंत्रित होकर गिर रहे हैं।
विज्ञापन

0000000
मरम्मत कार्य का विवरण
सागर रोड से पिपरिया संपर्क मार्ग पर सीसी सड़क निर्माण में 71.40 लाख रुपये खर्च होंगे। बिगारी संपर्क मार्ग से गनेशपुरा संपर्क मार्ग तक की मरम्मत पर 48 लाख रुपये लगेंगे। हंसार से कैलगुवा मार्ग की मरम्मत के लिए 35.80 लाख रुपये आवंटित किए गए हैं। इन कार्यों से राहगीरों को आवागमन में सुविधा होगी और वे सुरक्षित सफर कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

00000000000
तीन मार्गों की विशेष मरम्मत का कार्य किया जाएगा। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जल्द ही कार्य शुरू किया जाएगा।-राजेश कुमार, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed