फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Rohini dam water level decreased

Lalitpur News: रोहिणी बांध का जलस्तर घटा

Thu, 27 Mar 2025 12:56 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 27 Mar 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
Rohini dam water level decreased
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। सूरज की तपिश बढ़ने के साथ ही बांधों का जलस्तर घटने लगा है। रोहिणी बांध में पिछले वर्ष के मुकाबले 0.39 एमसीएम पानी कम हो गया है। अन्य बांधों के जलस्तर में भी गिरावट दर्ज की जा रही है।
जिले में 14 बांध परियोजनाएं हैं। बांधों का 60 से 70 फीसदी पानी सिंचाई के लिए उपयोग होता है। सिंचाई के लिए उपयोग करने के बाद बांधों में पेयजल के लिए पानी बचा रहता है। लेकिन, मार्च के अंतिम पखवाड़े में ही अधिकांश बांधों में पानी का स्तर कम हो गया। सबसे ज्यादा असर मड़ावरा तहसील क्षेत्र में स्थित रोहिणी बांध पर पड़ा है। पिछले वर्ष 2024 में मार्च में इस बांध का जलस्तर जहां 393.90 मीटर था, वहीं इस वर्ष मार्च में 393.60 मीटर पर आ गया। यानि वर्ष 2024 में बांध में उपयोगी जल 1.15 एमसीएम था, जो अब 0.76 एमसीएम है। सिंचाई विभाग के अधिकारियों का कहना है कि जलस्तर कम होने से पेयजल आपूर्ति पर कोई असर नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन

------
बांधों में जलस्तर की स्थिति
बांध - नदी - न्यूनतम जलस्तर - पूर्ण जलस्तर - वर्तमान जलस्तर - वर्तमान में उपयोगी पानी
गोविंद सागर - शहजाद - 357.83 मी. - 363.93 मी. - 360.40 मी. - 22.88 एमसीएम
शहजाद - शहजाद - 310.50 मी. - 321.00 मी. - 318.50 मी. - 62.30 एमसीएम
जामनी - जामनी - 396.39 मी. - 403.55 मी. - 397.49 मी. - 4.32 एमसीएम
सजनाम - सजनाम - 367.30 मी. - 373.20 मी. - 369.40 मी. - 18.55 एमसीएम
रोहिणी - रोहिणी - 393.00 मी. - 396.39 मी. - 393.60 मी. - 0.76 एमसीएम
उटारी - उटारी - 322.80 मी. - 326.80 मी. - 323.60 मी. - 1.14 एमसीएम
---------
रोहिणी बांध पर संचालित है जल जीवन मिशन की परियोजना
रोहिणी नदी पर निर्मित बांध पर जल जीवन मिशन के तहत मड़ावरा ग्राम समूह पाइप पेयजल परियोजना के लिए पानी लिया जाना है। बांध में भरे गए पानी में से 2.29 फीसदी आरक्षित किया गया है। उक्त आरक्षित पानी इस परियोजना के तहत आने वाले 17 गांवों में पहुंचाया जाएगा। 7419 नल कनेक्शन दिए गए हैं और 40372 लोगों तक शुद्ध पानी उपलब्ध कराकर लाभान्वित किया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
बांधों में पर्याप्त मात्रा में पानी मौजूद है। पेयजल सहित लोगों की अन्य जरूरतों को पूरा किया जा सकता है। जल जीवन मिशन के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी है। इसके लिए पूर्व से पानी आरक्षित रखा गया है।
- सुनील कुमार, सहायक अभियंता सिंचाई खंड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed