Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Roadways bus services suspended even before Diwali passengers left stranded

Lalitpur News: दीपावली से पहले ही बंद कर दिया रोडवेज बसों का संचालन, भटक रहे यात्री

Thu, 05 Nov 2026 12:57 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
Roadways bus services suspended even before Diwali passengers left stranded
बस स्टैंड पर नजर नहीं आ रहीं रोडवेज - संवाद - फोटो : 1
ललितपुर। जनपद में दिवाली पर्व से पहले रोडवेज डिपो बसों का संचालन प्रभावित हुआ है। अफसरों की उदासीनता के कारण बीते दो दिन में छह बसों को बंद कर दिया गया है। सूत्रों के अनुसार, इन बसों को झांसी से अन्य मार्गों पर भेजा जा रहा है।
विज्ञापन


इससे अब छह मार्गों पर बसों का गहरा संकट उत्पन्न हो गया है। दिवाली पर घर आ रहे लोगों को आवागमन में भारी समस्या हो रही है। वे जान जोखिम में डालकर डग्गामार वाहनों से यात्रा करने को मजबूर हैं। ग्रामीण जिला मुख्यालय, ब्लॉक व तहसील मुख्यालय भी नहीं पहुंच पा रहे हैं। पहले उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की 10 रोडवेज बसें संचालित होती थीं। इनमें झांसी-ललितपुर, ललितपुर से कानपुर, ललितपुर से लखनऊ जैसे मार्ग शामिल थे। झांसी से बालाबेहट, पाली बरेली, गुढ़ा, मड़ावरा, सौजना और मदनपुर आदि रूटों पर भी बसें चलती थीं।
विज्ञापन



ग्रामीण क्षेत्रों में यातायात बदहाल
इन बसों के संचालन से ग्रामीणों को आवागमन की सुविधा मिली थी। लोग सीधे ललितपुर होकर झांसी तक आते-जाते थे। दिवाली पर्व के नजदीक आते ही बसों का संचालन ठप हो गया है। वर्तमान में केवल चार बसें ही चल रही हैं, जिनमें झांसी से कानपुर, लखनऊ और झांसी-ललितपुर मार्ग शामिल हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में अब एक भी बस नहीं चल रही, जिससे आवागमन का संकट बढ़ गया है और यातायात सुविधाएं बदहाल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

00000000000000
फोटो- 09
कैप्सन - रविंद्र अहिरवार
ललितपुर से मड़ावरा मदनपुर मार्ग में बसों का संचालन नहीं हो रहा है। इससे अब आने जाने की समस्या हो गई।- रविंद्र अहिरवार
---
फोटो- 10
कैप्सन- दीपक
ललितपुर से ग्रामीण क्षेत्र की अधिकांश बसें बंद कर दी गई हैं। सभी बसों का संचालन शुरू कराया जाए।- दीपक
---
रोडवेज विभाग के पास हैं 35 रूट पर परमिट
जनपद में उत्तर प्रदेश परिवहन निगम को 35 रूट पर परमिट जारी किए गए है। इनमें 16 झांसी से ललितपुर होकर विभिन्न ग्रामीण क्षेत्र के हैं। इसके अलावा ललितपुर से विभिन्न ग्रामीण क्षेत्र के 19 रूट पर परमिट जारी हैं। लेकिन, वर्तमान में महज दस बसों का संचालन हो रहा था। इसमें भी छह बसों को बंद कर दिया गया है।

---
झांसी से गोरखपुर के लिए अधिक सवारियां होने के चलते बसों को भेजा गया है। जल्द ही वापस निर्धारित रूट पर बसें चलाईं जाएंगी।-उमेश चंद्र आर्या, क्षेत्रीय प्रबंधक, उत्तर प्रदेश परिवहन निगम, झांसी


---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed