{"_id":"5e596fe28ebc3ef38526a481","slug":"roads-uprooted-in-two-year-pits-replaced-lalitpur-news-jhs1613088146","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो साल में ही उखड़ गई सड़क, जगह-जगह हो गए गड्ढे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो साल में ही उखड़ गई सड़क, जगह-जगह हो गए गड्ढे
विज्ञापन
तालबेहट तरगुवा सम्पर्क मार्ग पर हुए गढ्डे में भरा पानी
- फोटो : LALITPUR
तालबेहट। नगर से विद्युत सब स्टेशन होते हुए तरगुवां जाने वाले मार्ग की हालत खस्ता है। दो वर्ष पहले इस मार्ग की मरम्मत में लाखों रुपये खर्च किए गए थे। लेकिन, मार्ग पर जगह- जगह गड्ढे हो जाने और गिट्टी उखड़कर बाहर आ जाने से आने- जाने वालों को असुविधा होती है। गड्ढों में पानी भरा रहता है। मार्ग में मरम्मत कार्य की जांच कराते हुए दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग स्थानीय निवासियों ने की है।
तालबेहट से तरगुवा गांव को जोड़ने के लिए दो मार्ग हैं। एक मार्ग अदरक मंडी होकर जाता है और दूसरा मार्ग विद्युत सब स्टेशन से होकर जाता है। अदरक मंडी से होकर जाने वाला मार्ग पेट्रोल पंप से लेकर हजारिया महादेव मंदिर तक पूरी तरह से उखड़ा हुआ है। कार्य का टेंडर स्वीकृत हो जाने के बाद अब तक काम प्रारंभ नहीं हो सका है। इस कारण अधिकांश लोग विद्युत सब स्टेशन वाले मार्ग से होकर जाते हैं। कुछ समय से इस मार्ग की हालत भी खराब हो गई है। मार्ग पर लगभग दो वर्ष पहले 14.19 लाख रुपये की लागत से विधायक रामरतन कुशवाहा की निधि से मरम्मत का कार्य कराया गया था।
लेकिन, सड़क ने साथ छोड़ दिया है। इस समय मार्ग में जगह- जगह गहरे गड्ढ़े हो गए हैं। विद्युत सब स्टेशन और प्रभात गोस्वामी के मकान के सामने तो पूरा मार्ग उखड़ गया है। मार्ग की गिट्टी बाहर आ गई है। मार्ग में जगह-जगह बने गड्ढ़ों में पानी भरने से राहगीरों को और भी मुसीबत उठानी पड़ रही है। लोगों ने इस मार्ग पर कराए गए मरम्मत कार्य की जांच कराते हुए दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
इस मार्ग पर गड्ढे होने के कारण गड्ढों में हमेशा जल भराव रहता है। इससे बाहरी लोगों को गड्ढों की गहराई का अंदाजा नहीं रहता है। आए दिन दुर्घटनाए होती रहती हैं। जलभराव के कारण घर के बाहर बैठना खतरनाक रहता है।
- विनोद करौलिया, व्यापारी नेता तालबेहट
मार्ग पर गुजरने वाले वाहनों से पूरे समय धूल ही धूल उड़ती रहती है। इसके कारण मकानों के दरवाजे तक खोलकर रखना मुसीबत भरा होता है। धूल के कारण अक्सर लोग बीमार बने रहते हैं।
- ध्यानी यादव, ग्राम प्रधान तिदरा एवं निवासी तरगुवां मार्ग
इस मार्ग की मरम्मत पर पिछले समय काफी पैसा खर्च हुआ था। उस समय कार्य को गुणवत्तापूर्ण तरीके से कराने के लिए कहा गया था, परंतु किसी ने इस शिकायत पर ध्यान नहीं दिया। अब पूरा मार्ग गड्ढों में तब्दील हो गया।
- संतोष अहिरवार, बसपा नेता
इस मार्ग पर विद्युत सब स्टेशन, माल गोदाम और बाहर पत्थर हनुमान मंदिर होने के कारण पूरे मार्ग पर लोगों का आना-जाना लगा रहता है। इस मार्ग की दुर्दशा के चलते मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या भी कम होती जा रही है।
- दिलीप त्रिपाठी, एडवोकेट
पहले जिला पंचायत ने बनवाई थी
यह सड़क इससे पहले जिला पंचायत से बनवाई गई थी। इसके बाद विधायक निधि से बनवाई गई।

तालबेहट तरगुवा सम्पर्क मार्ग के गढ्डे में भरा पानी- फोटो : LALITPUR