फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Roads of canals of Jamni and Sajnam Dam will be repaired

Lalitpur News: जामनी और सजनाम बांध की नहरों की सड़कें होंगी दुरुस्त

Thu, 03 Oct 2024 05:26 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Oct 2024 05:26 AM IST
विज्ञापन
Roads of canals of Jamni and Sajnam Dam will be repaired
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। जामनी और सजनाम बांध से निकली मुख्य दाईं नहरों के किनारे निर्मित 15.430 किलोमीटर लंबी सड़क का नवीनीकरण 2.77 करोड़ रुपये से किया जाएगा। यह काम गड्ढा मुक्तीकरण के तहत कराया जा रहा है। सिंचाई विभाग ने इन कार्यों की निविदा प्रक्रिया शुरू कर दी है।
यहां 14 बांध परियोजनाएं हैं। इन्हीं में से जामनी बांध है। इसका निर्माण 1973 में हुआ था। यह बांध जामनी नदी पर बना है। बांध से संचालित होने वाली नहरों के जरिये सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध कराया जाता है। सजनाम नदी पर करीब 45 साल पुराना बांध है। इससे निकली नहर से सिंचाई के लिए किसानों को पानी मिलता है। इन दोनों बांधों से निकली नहरों के किनारे सड़क निर्मित है। वर्तमान में इनकी हालत काफी खराब है और जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं।
विज्ञापन

सिंचाई विभाग ने जामनी बांध से निकली मुख्य दाईं नहर जोकि 25.500 किलोमीटर लंबी की है, के किनारे की 5.430 किलोमीटर तक 97.50 लाख से सड़क नवीनीकरण की कार्ययोजना तैयार की थी। साथ ही सजनाम बांध की मुख्य दाईं नहर जोकि करीब 19.650 किलोमीटर लंबी है, के 10 किलोमीटर सड़क नवीनीकरण की 1.80 करोड़ की कार्ययोजना बनाई। इन दोनों नहरों के किनारे की सड़कों के नवीनीकरण की स्वीकृति मिल गई है। सिंचाई विभाग ने इसकी निविदा प्रक्रिया शुरू कर दी है। सड़क नवीनीकरण होने से करीब एक दर्जन गांव के लोगों को आवागमन की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
जामनी बांध एक नजर
- पूर्ण जलस्तर 403.55 मीटर
- न्यूनतम जलस्तर 396.39 मीटर
- पानी भरने की क्षमता 92.80 एमसीएम
- सिंचित क्षमता 10297 हेक्टेयर
-------
सजनाम बांध एक नजर
- पूर्ण जलस्तर 373.20 मीटर
- न्यूनतम जलस्तर 367.20 मीटर
- पानी भरने की क्षमता 83.50 एमसीएम
- सिंचाई क्षमता 7077 हेक्टेयर
-----------
जामनी की मुख्य नहर की सड़क 0 से 5.430 किलोमीटर और सजनाम बांध की मुख्य नहर की 0 से 10 किलोमीटर की सड़क 2.77 करोड़ से गड्ढामुक्त कराई जाएगी। निविदा प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
इंजी. उमेश चंद्र, अधीक्षण अभियंता, सिंचाई कार्य मंडल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed