{"_id":"6a6bc035fddd3ad6fd0c88ce","slug":"roads-dug-up-for-pipeline-laying-to-be-repaired-soon-gm-lalitpur-news-c-131-1-ltp1029-160437-2026-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाइपलाइन बिछाने हेतु खोदी गई सड़कों की जल्द होगी मरम्मत: जीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाइपलाइन बिछाने हेतु खोदी गई सड़कों की जल्द होगी मरम्मत: जीएम
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। शहर में अमृत योजना 0.2 के अंतर्गत चल रहे निर्माण जल्द ही पूर्ण कराए जाएंगे। पाइपलाइन के लिए की गई सड़कों की खोदाई से आवागमन में हो रही समस्या को जल्द दूर कराया जाएगा। शेष निर्माण कार्य में तेजी लाकर पूर्ण कराए जाने निर्देश दिए गए। यह बात निरीक्षण के लिए आए जल निगम के महाप्रबंधक सिद्वार्थ कुमार ने कही।
उन्होंने अमृत योजना 0.2 के अंतर्गत तालाबपुरा के डोड़ाघाट जल संस्थान परिसर में कराए जा रहे कार्यों का निरीक्षण किया। इसमें पंप हाउस के जीर्णोद्धार के बाद किए गए कार्यों को गहनता से देखा। यहां मोटर व लाइनों की जानकारी ली। तत्पश्चात जलशोधन संयत्रों में प्रत्येक फिल्टर को देखा। साथ ही विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों से जानकारी ली। कर्मचारियों से फिल्टर में एलम की मात्रा जानी। साथ ही अन्य निर्माण कार्य देखे। तत्पश्चात अमृत योजना 0.2 के अंतर्गत 24 घंटे पेयजल आपूर्ति वाले पायलेट प्रोजेक्ट की प्रगति जानी। इसमें सीडब्ल्यूआर समेत अन्य कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने पाइपलाइन बिछाए जाने के कार्य व अन्य सभी निर्माण कार्याें में तेजी लाकर जल्द काम पूरा करने के निर्देश दिए। इस दौरान संंबंधित विभागीय अधिकारी समेत अन्य मौजूद रहे।
-- -
पाइपलाइन के लिए खोदी गई सड़कों की मरम्मत न होने पर जताई नाराजगी
तालाबपुरा समेत अन्य क्षेत्रों में पाइपलाइन के बाद सड़कों की मरम्मत न होने के मामले में उन्होंने नाराजगी जताई। संबंधित अधिकारियों को समय पर पाइपलाइन बिछाने व सड़क को आवागमन के लिए सुगम बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा सड़क की खोदाई के बाद मोहल्लावासी व राहगीरों को किसी तरह की परेशानी न हो, मरम्मत होने तक आवागमन के लायक मार्ग बनाए जाएं।