फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   roads are disturbing in city

शहर की प्रमुख सड़कों में गड्ढे ही गड्ढे

Fri, 29 Jan 2021 01:42 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 29 Jan 2021 01:42 AM IST
विज्ञापन
roads are disturbing in city
सदन शाह चौराहे से सिद्दन मंदिर को जाने वाली जर्जर सड़क। - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। शहर के सिविल लाइंस के अतंर्ग़त कलक्ट्रेट, डीएम आवास, एसपी आवास को छोड़कर शहर के सभी मार्गों में गड्ढे ही गड्ढे हैं। जिलाधिकारी ने बताया कि शीघ्र ही सड़कों के गड्ढों का भरवा दिए जाएगा। इसके लिए पीडब्लूडी और नगर पालिका से संबंधित अधिकारियों को निर्देश दे दिए गए हैं।
विज्ञापन

नगर की सड़कों की हालत इन दिनों बहुत खराब है। सदन चौराहे से सिद्धन मंदिर मार्ग हो या सदन शाह चौराहे से बाजार को जाने वाली मुख्य सड़क, या फिर बस स्टैंड से गिरजाघर जाने वाली सड़क हो, चारों तरफ गड्ढे ही गड्ढे नजर आ रहे हैं। इन सड़कों पर वाहन चालक आए दिन गिरकर चोटिल हो रहे हैं। न तो इस और नगर पालिका ध्यान दे रही है और न ही पीडब्लूडी के अधिकारी। इनका ध्यान केवल अधिकारियों के आवासों और कार्यालयों की ओर जाने वाले सड़क पर रहता है, जिससे सिविल लाइंस क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली कलेक्ट्रेट, डीएम आवास, पुलिस लाइन की सड़कें चमाचम रहती हैं। दूर की बात छोड़िए, कलेक्ट्रेट बाउंड्री से सटी पीछे की ओर जाने वाली सीडीओ कार्यालय तक की सड़क खस्ताहाल है। इस संबंध में जिलाधिकारी अन्नावि दिनेश कुमार ने बताया कि संबंधितों को सड़कों की मरम्मत का निर्देश दिया गया है। शीघ्र ही सड़कों को गड्ढामुक्त कर दिया जाएगा।

कलेक्ट्रेट से डीएम आवास होते हुए तुवन मंदिर को जाने वाली चमचमाती सड़क।

कलेक्ट्रेट से डीएम आवास होते हुए तुवन मंदिर को जाने वाली चमचमाती सड़क।- फोटो : LALITPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed