फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   road and transport coorporation lossed of two crors

परिवहन विभाग को सवा दो करोड़ के राजस्व हुआ प्रभावित

Mon, 04 May 2020 11:39 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
road and transport coorporation lossed of two crors
ललितपुर। लॉकडाउन के कारण जनपद के सभी कारोबार पूरी तरह से ठप हैं। ऐसे में मजदूरों के सामने आर्थिक संकट छाया हुआ है तो सरकार को भी कई मदों से मिलने वाला राजस्व भी प्रभावित हो रहा है। एक माह में परिवहन विभाग को सवा दो करोड़ रुपये के राजस्व की क्षति पहुंची है। बसें बंद होने से आवागमन ठप चल रहा है।
विज्ञापन

राज्य सरकार को परिवहन विभाग से अच्छे राजस्व की आय होती है। लेकिन, देश में कोरोना वायरस के संक्रमण को नियंत्रित करने के लिए 25 मार्च से लॉकडाउन है। तब से अधिकांश वाहनों के पहिये थम गए हैं। इससे जहां वाहनों का संचालन कर परिवार का भरण पोषण करने वाले लोगों के सामने रोजगार का संकट खड़ा हो गया है, वहीं वाहन स्वामी भी अपने आप को बेरोजगार होने से जैसा महसूस कर रहे हैं। इसके अलावा विभाग के राजस्व को भी क्षति पहुंच रही है।
विज्ञापन

लॉकडाउन से अधिकांश वाहनों की बिक्री वाली एजेंसियां पूरी तरह से बंद चल रही हैं। एजेंसी के कर्मचारी बेरोजगारी की कगार पर आ खड़े हुए हैं। वहीं, वाहनों के बीमा करने वाले व पेट्रोल पंप संचालकों को भी नुकसान हो रहा है। इसके अलावा सरकार को राजस्व भी प्राप्त नहीं हो पा रहा है। जनपद में परिवहन विभाग को सबसे अधिक राजस्व मिलने का आधार वाहनों की ब्रिकी है, लेकिन दुकानों के बंद होने से यह आय पूरी तरह से प्रभावित बनी हुई है। जनपद में लगभग 125 बसों का पंजीकरण है, जिनसे साढ़े सात लाख रुपये प्रतिमाह राजस्व मिलता है। यह भी बंद चल रही हैं। वहीं अन्य वाहनों के संचालन पर भी रोक लगी है। इससे राजस्व पूरी तरह से प्रभावित बना हुआ है। बसें बद होने के कारण सवारियों का आना- जाना ठप है। सहालग के सीजन में बसों में इतनी भीड़ रहती थी कि पैर रखने की भी जगह नहीं मिलती थी। बस आपरेटर साल भर की कमाई दो से तीन महीने में कर लेते थे, लेकिन इस बार लॉकडाउन होने के कारण सब कुछ ठप पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शासन से नहीं आई गाइडलाइन
लॉकडाउन लागू होने से वाहनों के संचालन पर भी प्रतिबंध लगाया गया है। इसके अलावा सीमाएं सील होने से वाहनों की आवाजाही बंद है। ऐसे में टैक्स जमा होना या नहीं होना है। इस संबंध में शासन द्वारा अभी कोई सूचना नहीं मिली है। वर्तमान में केवल अनुमति मिलने वाले ही वाहन चल रहे हैं।

अप्रैल में विभाग को किसी राजस्व की प्राप्ति नहीं हुई है। इससे लगभग दो करोड़ 25 लाख रुपये का राजस्व प्रभावित हो गया है। बीमारी का संकट खत्म होते ही शासन के निर्देश पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
- सुरेंद्र कुमार, यात्री कर अधिकारी, सहायक संभागीय परिवहन विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed