फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Rivers and streams overflowed, water filled houses in Khiria Bharanju

Lalitpur News: नदी-नाले उफनाए, खिरिया भारंजू में घरों में भरा पानी

Sat, 05 Jul 2025 01:14 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jul 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
Rivers and streams overflowed, water filled houses in Khiria Bharanju
ललितपुर। बृहस्पतिवार रात सक्रिय हुए मानसून से महरौनी और मड़ावरा तहसील क्षेत्र में मूसलाधार बारिश हुई, इससे लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। दोनों तहसीलों के कई गांवों में नदी, नाले उफना गए। कुछ गांवों में तीन से चार फीट तक पानी भर गया। खिरिया भारंजू गांव के दर्जनों घरों में पानी भरने से गृहस्थी का सामान भीग गया। यहां चूल्हे तक नहीं जल सके।मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार सुबह आठ बजे तक महरौनी में सबसे अधिक 55 मिमी, मड़ावरा में 48 मिमी, तालबेहट में 30 मिमी और पाली में सबसे कम पांच मिमी बारिश दर्ज की गई। जबकि, सदर तहसील क्षेत्र में शुक्रवार को बूंदाबांदी ही हुई।
विज्ञापन

चार जुलाई तक गत वर्ष से 82 मिमी अधिक बारिश : बीते साल चार जुलाई तक जनपद में 245 मिमी बारिश हुई थी, जबकि इस साल 327 मिमी बारिश हो चुकी है। इस हिसाब से गत वर्ष से 82 मिमी बारिश अधिक हो गई है।
विज्ञापन

कचहरी परिसर में सड़कों पर भरा पानी : ललितपुर में कचहरी परिसर में जलभराव हो गया, इससे अधिवक्ताओं और वादकारियों को परेशान होना पड़ा। शहर में सुबह और दोपहर में हल्की बारिश हुई। कचहरी परिसर में जगह-जगह जलभराव हो गया। अधिवक्ताओं के बस्तों के सामने गड्ढों में बारिश का पानी भर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed