फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Richa created a world of education for children

Lalitpur News: नौनिहालों के लिए रिचा ने रचा शिक्षा का संसार

Tue, 05 Mar 2024 01:46 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 05 Mar 2024 01:46 AM IST
विज्ञापन
Richa created a world of education for children
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। नौनिहालों और महिलाओं को शिक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए शिक्षिका रिचा अग्रवाल ने हर मुमिकन कोशिशें कीं। उनके प्रयासों का ही नतीजा रहा कि उनके विद्यालय में बच्चे बढ़े और महिलाएं भी शिक्षा के प्रति जागरूक हुईं। उनके इन्हीं प्रयासों के चलते 2018 में उन्हें राज्यपाल पुरस्कार सहित अन्य पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है।
रिचा की पहली नियुक्ति 2009 में आगरा में हुई। शादी के बाद जनपद में उनका स्थानांतरण वर्ष 2012 में हुआ। उनको पहली तैनाती बालाबेहट में मिली। इसके बाद उनका स्थानांतरण वर्ष 2013 में थनवारा में किया गया। यहां उन्होंने बच्चों का शैक्षिक स्तर सुधारने के लिए कई अभिनव प्रयोग किए, वर्ष 2015 में इनकी पदोन्नित प्रधानाध्यापक पद पर ग्राम मड़ियन के प्राथमिक विद्यालय में हुई। उन्होंने यहां पर न सिर्फ छात्र-छात्राओं के शैक्षिक स्तर को सुधारा, बल्कि खेल प्रतिभाओं को भी उभारा। विद्यालय के पास पड़ी ऊबड़-खाबड़ जमीन पर ग्रामीणों के सहयोग से खेल मैदान बनाया। साथ ही इस गांव के बच्चों को लेकर दिल्ली में गूंज एनजीओ की आयोजित प्रतियोगिता भी न सिर्फ उन्हें प्रतिभाग कराया, बल्कि वहां इस स्कूल के बच्चों को पुरस्कृत भी किया गया।
विज्ञापन

-----------------
ये मिले पुरस्कार
वर्ष 2017 में स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार। इसी साल दिल्ली में खेल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रस्तुति पुरस्कार मिला। 2018 में प्रदेश स्तर पर उत्कृष्ट शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया गया। 2021 में सत्यमेव जयते संस्था ने फेस ऑफ द ईयर का पुरस्कार मिला। 2022 में मणिकर्णिका पुरस्कार, 2023 में सुषमा स्वराज पुरस्कार व इसी वर्ष मुख्य सचिव संजय भूप रेड्डी व उत्तराखंड के राज्यमंत्री ने उत्कृष्ट शिक्षण पर पुरस्कार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------
कोरोना काल में दूरदर्शन पर प्रसारित हुए 33 वीडियो
कोरोना काल में 2020 में दूरदर्शन ने ऑनलाइन के शिक्षा के लिए विभिन्न विषय में इनके वीडियो बनाए। ये वीडियो प्रसारित किए गए। वीडियो शिक्षा विभाग के दीक्षा एप पर संचालित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed