{"_id":"57fbe7b54f1c1b685228f17a","slug":"revision-of-electoral-rolls-are-not-in-survey","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्वाचक नामावलियों के पुनरीक्षण मे नहीं हो रहा सर्वे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्वाचक नामावलियों के पुनरीक्षण मे नहीं हो रहा सर्वे
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 11 Oct 2016 12:40 AM IST
विज्ञापन
election news lalitpur
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निर्वाचक आयोग द्वारा निर्वाचक नामावलियों के कराए जा रहे पुनरीक्षण कार्य में बीएलओ की लापरवाही सामने आई है। इस पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते सभी तहसीलों के उपजिलाधिकारियों से नामावलियों में संशोधन के लिए बीएलओ से फार्म भरने के संबंध में साक्ष्य व अभिलेख लेने के निर्देश जारी किए हैं।
निर्वाचन आयोग द्वारा निर्वाचक नामावलियों का पुनरीक्षण कराया जा रहा है, जिसके तहत बीएलओ के माध्यम से गांव में डोर-टू-डोर सर्वे कराकर फार्म-6, 7, 8 व 8-क भरवाकर नाम जोड़ने, काटने एवं संशोधन या शुद्धीकरण किया जाना है। आयुक्त झांसी मंडल एवं जिलाधिकारी द्वारा विधान सभा ललितपुर व महरौनी में कई मतदेय स्थलों पर भ्रमण के दौरान पाया गया कि बीएलओ द्वारा जमा किए गए फार्म अपूर्ण हैं। यह तथ्य भी सामने आए कि बीएलओ द्वारा न तो डोर-टू-डोर सर्वे का रजिस्टर तैयार कराया गया है और न ही सर्वे किया जा रहा है। निर्वाचक नामावलियों के पुनरीक्षण के संबंध में लोगों को जानकारी का अभाव होने के कारण मतदेय स्थलों पर बहुत कम संख्या में फार्म प्राप्त हो रहे हैं, जिससे जनपद की प्रगति असंतोष जनक है।
जिलाधिकारी डा.रुपेश कुमार ने तहसील ललितपुर, महरौनी तालबेहट, मड़ावरा व पाली के उपजिलाधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी बीएलओ के माध्यम से संलग्न प्रारुप पर रजिस्टर तैयार कराकर एक सप्ताह के अंदर डोर-टू-डोर सर्वे कराने के लिए अपने स्तर से सभी बीएलओ को निर्देशित करें और यह भी निर्देशित किया जाए कि फार्म 6 में आयु और फार्म-7 में आवेदक का नाम काटने के संबंध में फार्म के अभिलेख व साक्ष्य अवश्य लगाए जाएं। यह रजिस्टर निर्वाचन आयोग द्वारा उपलब्ध कराए गए बीएलओ रजिस्टर से भिन्न होगा।