{"_id":"5eb6df858ebc3e908644e3fa","slug":"return-green-jon-facilities-lalitpur-news-jhs1663536182","type":"story","status":"publish","title_hn":"वापस ली जा रहीं ग्रीन जोन की सुविधाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वापस ली जा रहीं ग्रीन जोन की सुविधाएं
विज्ञापन
नदीपुरा मोहल्ले को बैरीकेट कर किया सील व तैनात पुलिसकर्मी
- फोटो : LALITPUR
ललितपुर। कोरोना वायरस से संक्रमित संविदाकर्मी युवक की मौत होते ही जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपना लिया है। ग्रीन जोन के कारण नगरवासियों को जो सुविधाएं दी जा रही थीं, उन्हें वापस लेना आरंभ कर दिया गया है। सुबह करीब 11 बजे जिला प्रशासन ने पुलिस के सहयोग से बाजार बंद करा दिया। इस दौरान केवल आवश्यक सेवाओं की दुकानों को ही खोलने की अनुमति प्रदान की गई।
लॉकडाउन एक और दो के दौरान जनपद पूरी तरह सुरक्षित रहा। इस दौरान कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम के लिए रोजाना लोगों के सैंपल लिए गए जो निगेटिव आते रहे। जैसे ही लॉकडाउन तृतीय आरंभ हुआ, वैसे ही जनपद पर संकट के बादल मंडराने लगे। शनिवार को मोहल्ला नदीपुरा के एक की कोरोना वायरस के संक्रमण से मृत्यु हो गई। इस सूचना से जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया और उन्होंने सुबह करीब 11 बजे शहर के मुख्य बाजार को बंद कराना आरंभ कर दिया।
कई दुकानदारों ने पुलिस बल को देखकर अपनी दुकानों के शटर गिराना आरंभ कर दिए। देखते ही देखते ही आधा बाजार बंद हो गया। हालांकि, नझाई बाजार बंद कराने में पुलिस को मेहनत करनी पड़ी। उधर, जिलाधिकारी योगेश कुमार शुक्ल का कहना है कि नागरिकों को आवश्यक सेवाएं मिलती रहेंगी।