फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Retired engineer swindled out of 31 lakh after being kept under 'digital arrest' for 48 hours.

Lalitpur News: रिटायर्ड इंजीनियर को 48 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट रखकर 31 लाख निकाले

Sun, 11 Oct 2026 12:32 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
Retired engineer swindled out of 31 lakh after being kept under 'digital arrest' for 48 hours.
झांसी। भेल से रिटायर्ड इंजीनियर एके गुप्ता (70) को साइबर जालसाजों ने करीब 48 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बंधक बनाए रखा। क्राइम ब्रांच का अफसर बनकर फोन करने वाले जालसाजों ने आपराधिक गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तारी का डर दिखाया। जांच के नाम पर उनसे 31,00,047 रुपये वसूल ले गए। रकम गंवाने के बाद भयभीत रिटायर्ड इंजीनियर ने पड़ोस में रहने वाले भाई को आपबीती बताई। परिजनों के समझाने पर वह साइबर थाने पहुंचे। उनकी तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात जालसाज के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पीड़ित एके गुप्ता ने पुलिस को बताया पिछले माह पत्नी के साथ नासिक समेत कुछ इलाकों में घूमने गए थे। इस दौरान ठहरने एवं आने-जाने के लिए ऑनलाइन पेमेंट के साथ कई जगह उन्होंने आधार कार्ड का इस्तेमाल किया था। 23 सितंबर को झांसी लौटने के बाद 26 सितंबर को उनके पास फोन आया। कॉल करने वाला खुद को क्राइम ब्रांच का अफसर बताते हुए धमकाने लगा।
विज्ञापन


पुलिस वर्दी में दिखाई दे रहे जालसाज ने आपराधिक गतिविधियों के सहारे पैसा जमा करने की बात कही। उनके आधार नंबर एवं बैंक खातों के बारे में बताते हुए कई मामलों में उनके आधार नंबर के इस्तेमाल की बात बताई। एके गुप्ता ने कहा वह पेंशनर हैं। उन्होंने खाते में इस तरह की कोई रकम नहीं ली। ठग ने उनकी एटीएस के कथित अफसरों से भी बात कराई। गंभीर मामले में जेल जाने के लिए तैयार रहने को धमकाते हुए कहा अब झांसी आकर पुलिस गिरफ्तार करेगी। धमकाने वाले अंदाज से वह सहम उठे। जालसाज ने कहा कि उनके बैंक खाते में जमा रकम की जांच होगी। गलती न मिलने पर पूरा पैसा रिलीज हो जाएगा। किसी से यह बात भी न बताने को कहा। ठगों ने उनके सारे बैंक खातों की जानकारी ले ली। साइबर थाना प्रभारी सत्येंद्र यादव के मुताबिक करीब दो दिन तक डिजिटल अरेस्ट रखकर उनसे 31 लाख रुपये वसूल लिए। यह पैसा किन-किन खातों में भेजा गया, इसकी जांच कराई जा रही है। तहरीर के आधार पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ साइबर अपराध, धोखाधड़ी, जबरन वसूली समेत बीएनएस की अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

0000
बैंक जाकर तुड़वाई एफडी

साइबर जालसाजों ने उनसे बैंक की पूरी जानकारी धमका कर ले ली थी। एफडी की रकम की भी जांच करने के लिए उसे तुड़वाने को कहा था। इस वजह से उन्होंने बैंक से अपनी एफडी भी तुड़वा दी हालांकि बैंक अफसरों ने उनसे कारण पूछा लेकिन, उन्होंने बताया कि किसी काम की वजह से उनको पैसों की जरूरत है। इस वजह से वह एफडी को तुड़वा रहे हैं।
000
व्हाट्सएप कॉल एवं फोन से करते रहे निगरानी

शातिर जालसाज उनकी निगरानी के लिए लगातार व्हाट्सएप कॉल एवं फोन पर बने हुए थे। इस दौरान उनको किसी से भी बात करने के लिए मना किया था। उन्होंने पत्नी को भी यह बात नहीं बताई। पैसा देने के बाद उन्होंने यह बात पड़ोस में रहने वाले भाई से बताई। जब परिवार के अन्य सदस्यों को इसका पता चला तब उन्होंने उनको काफी समझाया, तब जाकर वह शिकायत दर्ज कराने पर राजी हुए।

000

घबराएं नहीं बल्कि बरतें सतर्कता
साइबर विशेषज्ञ डा.राजीव त्रिपाठी का कहना है कि डिजिटल अरेस्ट जैसी कोई भी चीज कानून में नहीं है। कोई भी फोन करके अगर कानूनी कार्रवाई की धमकी दे तब उससे अनिवार्य तौर पर सतर्क रहें-

- पुलिस, सीबीआई, ईडी या क्राइम ब्रांच का अधिकारी बनकर फोन करने वाला व्यक्ति गिरफ्तारी का डर दिखाए तो तुरंत विश्वास न करें।
- जांच, खाते के सत्यापन, रकम सुरक्षित रखने या केस खत्म करने के नाम पर पैसा मांगना आम है। ऐसे में किसी खाते में रुपये ट्रांसफर न करें।

- अनजान आदमी का वीडियो कॉल आने पर उसे तुरंत काट दें। कोई भी एजेंसी कभी वीडियो कॉल नहीं करती।
- किसी भी स्थिति में खुद को कमरे में बंद करके या परिजनों से बात रोकने के ठगों के निर्देश न मानें।

- आधार की प्रति, बैंक संबंधी जानकारी, पासवर्ड या ओटीपी अनजान लोगों से साझा न करें।
- ठगी होते ही तुरंत 1930 पर फोन करें
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed