{"_id":"68eaae13d23954dfe0040839","slug":"resolved-to-make-the-state-prosperous-strong-and-self-reliant-lalitpur-news-c-131-1-ltp1005-144278-2025-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: प्रदेश को समृद्ध, सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने का लिया संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: प्रदेश को समृद्ध, सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने का लिया संकल्प
विज्ञापन
- विकसित उत्तर प्रदेश 2047 के तहत नगर पंचायत में गोष्ठी हुई आयोजित
संवाद न्यूज एजेंसी
महरौनी/ललितपुर। प्रदेश को वर्ष 2047 तक एक विकसित राज्य बनाने के लक्ष्य के तहत विकसित उत्तर प्रदेश 2047 समृद्धि का शताब्दी पर्व कार्यक्रम के अंतर्गत शनिवार को नगर पंचायत कार्यालय में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें नगर के विकास के लिए जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने अपना विजन रखा।
गोष्ठी में नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि दुष्यंत बडौनियां ने कहा कि प्रदेश को समृद्ध, सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए सबसे पहले नगरीय क्षेत्रों में नागरिकों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना आवश्यक है। यहां लघु एवं दीर्घ उद्योगों को बढ़ावा देकर नागरिकों की आय और जीवन स्तर में सुधार किया जा सकता है। अधिशासी अधिकारी साक्षी साहू ने विजन डॉक्यूमेंट 2047 के तहत नागरिकों से अपने सुझाव वेबसाइट पर साझा करने की अपील की, जिससे चयनित सुझावों को प्रदेश स्तर पर सम्मानित किया जाएगा।