फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Report of Ethics Code Violation on BJP, SP, BSP and Congress candidates

भाजपा, सपा, बसपा और कांग्रेस प्रत्याशियों पर आचार संहिता उल्लंघन की रिपोर्ट

Fri, 11 Feb 2022 12:54 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Feb 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
Report of Ethics Code Violation on BJP, SP, BSP and Congress candidates
तालबेहट। निर्वाचन आयोग के नियमों की अनदेखी कर राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों पर भारी पड़ा। वन क्षेत्राधिकारी श्रीकांत गुप्ता के निर्देशन में उड़न दस्ता टीम ने बगैर अनुमति के चुनाव कार्यालय चलने पर बृहस्पतिवार को भाजपा, सपा, बसपा और कांग्रेस प्रत्याशियों के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन की रिपोर्ट दर्ज करा दी है। इस कार्रवाई से राजनीतिक दलों में खलबली मच गई।
विज्ञापन

एसडीएम एसपी सिंह के साथ वन क्षेत्राधिकारी श्रीकांत गुप्ता की उड़नदस्ता टीम ने नगर में स्थित प्रत्याशियों के चुनाव कार्यालय की पड़ताल की। टीम को किसी भी कार्यालय की अनुमति पत्र नहीं मिला। इस पर उनके कार्यालय बंद करा दिए गए। दोपहर बाद उड़नदस्ता टीम प्रभारी श्रीकांत गुप्ता कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया कि भाजपा प्रत्याशी रामरतन कुशवाहा, सपा के रमेश प्रसाद कुशवाहा, बसपा के चंद्रभूषण सिंह बुंदेला और कांग्रेस के बलवंत सिंह नगर में बगैर अनुमति के अपने चुनाव कार्यालय संचालित कर रहे हैं, जो आदर्श चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन है। कोतवाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed