{"_id":"62af766ea76f4b7b623f5959","slug":"report-filed-against-military-academy-operator-sent-to-jail-taldehate-news-jhs223171981","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैन्य अकादमी संचालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज, जेल भेजा गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सैन्य अकादमी संचालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज, जेल भेजा गया
विज्ञापन
तालबेहट/ललितपुर। केंद्र सरकार की महत्वपूर्ण अग्निपथ योजना को लेकर युवाओं को भड़काने और फर्जी तरीके से बिना रजिस्ट्रेशन और लाइसेंस के अकादमी संचालित करने के आरोपी के खिलाफ उपनिरीक्षक प्रवीन कुमार की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
बताते चलें कि अग्निपथ योजना को लेकर प्रदेश में चल रहे विरोध प्रदर्शन को देखते हुए प्रशासन अलर्ट है। शनिवार को अधिकारियों को सूचना मिली कि अकादमी संचालक कुछ नवयुवकों को योजना के बारे में गुमराह करते हुए विरोध करने वाला है। जिस पर एसडीएम अमित कुमार भारतीय, सीओ कैलाश नारायण और प्रभारी निरीक्षक बीएल यादव ने आरोपी सूरज यादव पुत्र प्रभू दयाल को हिरासत में ले लिया था। आरोपी से पूछताछ के बाद उपनिरीक्षक प्रवीन कुमार ने दी तहरीर में बताया कि 66 केवी विद्युत सब स्टेशन के पास एमबीएस अकादमी का संचालक जो अपने आप को सेना का कमांडो बताकर नवयुवकों को गुमराह कर सेना में भर्ती कराने का प्रलोभन देकर उनसे रुपये ठगता है। वह अग्निपथ योजना के विरोध में नवयुवकों को बैठाकर विरोध में भड़का रहा है। पुलिस ने आरोपी अकादमी संचालक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर अकादमी संचालन करने का लाइसेंस और रजिस्ट्रेशन मांगा तो वह मौके पर कुछ न दिखा सका। उसने स्वीकार किया कि वह सेना का कोई कमांडो नहीं है बल्कि सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता है। जिस पर पुलिस ने आरोपी सूरज यादव पुत्र प्रभू दयाल निवासी ग्राम पिपरई कोतवाली तालबेहट के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया, अदालत ने उसे जेल भेज दिया।