फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Report could not be filed even after two days

दो दिन बाद भी दर्ज नहीं हो सकी रिपोर्ट

Sat, 08 Feb 2020 01:24 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 08 Feb 2020 01:24 AM IST
विज्ञापन
Report could not be filed even after two days
कैप्सन - 3 - मृतक की पत्नी को नकद राशि देते थानाध्यक्ष जखौरा अवध नारायण पांडेय - फोटो : TALDEHATE
तालबेहट। तहसील क्षेत्र अंतर्गत ग्राम राजपुर में मृतक भागीरथ सहरिया का शुक्रवार की देर शाम पुलिस की मौजूदगी में अंतिम संस्कार कर दिया गया। वहीं, घटना को लेकर गांव में दिन भर सन्नाटा पसरा रहा। परिजन जहां मौत के लिए मछली व्यवसाय करने वाले एक प्रभावशाली व्यक्ति के लोगों को जिम्मेदार बता रहे हैं, वहीं कुछ लोग मामले को रफा- दफा कराने में जुटे हैं। दो दिन बाद भी रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को ग्राम राजपुर में मछली चोर समझकर दो ग्रामीणों के साथ ठेकेदार के लोगों ने मारपीट कर थी। इसके बाद एक व्यक्ति की पानी में डूबने से मौत हो गई थी। मृतक का शव पानी में उतराता मिलने से गांव में सनसनी फैल गई थी। ग्रामीण मामले को दर्ज कराने के लिए तालबेहट व जखौरा थाना गए। लेकिन, बाद में तालबेहट कोतवाली पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।
विज्ञापन

वहीं, घटना को लेकर शुक्रवार को गांव में दिनभर तनाव का माहौल रहा। कुछ लोग इस मामले को निपटाने के प्रयास में जुटे रहे। शुक्रवार की शाम को पुलिस की मौजूदगी में मृतक का अंतिम संस्कार किया। पुलिस ने परिवार की मदद को दिए ग्यारह हजार रुपये दिए। समाचार लिखे जाने तक मामला दर्ज नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

- पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं मिल सकी है। पुलिस में किसी ने कोई तहरीर नहीं दी है।
- मनोज कुमार वर्मा, प्रभारी निरीक्षक तालबेहट
जानकारी मिलने के बाद लेखपाल को मौके पर भेजा गया था। अभी तक लेखपाल की रिपोर्ट का अध्ययन नहीं किया है।
- मोहम्मद कमर, एसडीएम तालबेहट
जखौरा पुलिस ने दिखाई दारियादिली
मृतक की गरीबी देखकर पुलिस का दिल पसीज गया। जखौरा थानाध्यक्ष अवध नारायण पांडेय ने मृतक की पत्नी सावित्री को अपनी ओर से ग्यारह हजार रुपये की नकद राशि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed