फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Renovation of Jamni Dam begins, water will be saved by stopping leakage and seepage

Lalitpur News: जामनी बांध का जीर्णोद्धार शुरू, लीकेज-सीपेज थमने से बचेगा पानी

Tue, 26 Nov 2024 04:45 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 26 Nov 2024 04:45 AM IST
विज्ञापन
Renovation of Jamni Dam begins, water will be saved by stopping leakage and seepage
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। महरौनी-मड़ावरा सहित मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जनपद के लिए उपयोगी माने जाने वाले यहां के सबसे पुराने बांधों में शुमार जामनी बांध का जीर्णोद्धार शुरू हो गया है।
मड़ावरा क्षेत्र में वर्ष 1973 में जामनी बांध का निर्माण हुआ था। बांध से किसानों के लिए सिंचाई और महरौनी-मड़ावरा क्षेत्र में पेयजल के लिए पानी उपलब्ध कराया जाता है। वर्ष 1974 में यूपी-एमपी शासन के बीच हुए समझौते के तहत एमपी के टीकमगढ़ को बांध के भराव का 17 फीसदी पानी उपलब्ध कराया जाता है। बांध के पुराना होने के कारण इसमें लीकेज, सीपेज सहित अन्य कमियां आ गई थीं।
विज्ञापन

विश्व बैंक वित्त पोषित बांध पुनर्वास और सुधार परियोजना ड्रिप फेज-2 के तहत जामनी बांध के जीर्णोद्धार और पुनर्वास के लिए 19 करोड़ रुपये की कार्ययोजना शासन को भेजी गई थी। शासन ने इसे मंजूर करते हुए 17.91 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति प्रदान कर दी थी। इस वित्तीय वर्ष में शासन ने बांध के जीर्णोद्धार के लिए प्रथम चरण में 7.30 करोड़ रुपये जारी कर दिए थे। इसके बाद जैसे जैसे काम होता जाएगा, शासन से धनराशि जारी होती जाएगी। कार्यदायी संस्था नामित हो गई थी। अनुबंध के बाद कार्यदायी संस्था ने बांध का जीर्णोद्धार शुरू कर दिया है। अधिकारियों के अनुसार अभी बांध में पानी भरा होने के कारण बाहरी हिस्से में काम शुरू हुआ है। इसके बाद जैसे-जैसे बांध खाली होगा, वैसे-वैसे­ काम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed