{"_id":"64a3140d4986ac2dfa0a00f4","slug":"remembering-guru-you-taught-where-you-showed-made-it-worth-living-lalitpur-news-c-131-1-ltp1002-317-2023-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: गुरु स्मरण... आपने सिखाया, जहां दिखाया, जीने लायक बनाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: गुरु स्मरण... आपने सिखाया, जहां दिखाया, जीने लायक बनाया
विज्ञापन
ललितपुर। गुरु पूर्णिमा पर कई मंदिरों में कार्यक्रम आयोजित किए गए। गोविंद सागर बांध की तलहटी में स्थित सिद्धपीठ सर्वेश्वर धाम व चंडी मंदिर सिद्धपीठ पर गुरु पूर्णिमा पर्व पर गुरु पूजन का आयोजन किया गया। सुबह जगतगुरु कृष्णगिरि महाराज ने सीतापाठ संन्यास आश्रम पर पहुंचकर कैलाशवासी अमावश गिरि महाराज की समाधि पर विधानपूर्वक पूजन किया। इसके बाद सर्वेश्वर धाम पर गणेश पूजन, पीठ पूजन एवं दीक्षा संस्कार साथ हवन कार्यक्रम हुआ।
धर्मसभा में कृष्ण गिरि ने कहा कि गरु शिष्य परंपरा संस्कार और संस्कृति को अगली पीढ़ी तक पहुंचाने का माध्यम है। गुरु का कर्तव्य है कि वह समाज की बुराइयों की मुक्ति के लिए अपने शिष्यों को प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि सृष्टि दो प्रकार की होती है, बिंदु और नाद, पिता पुत्र का संबंध बिंदु सृष्टि से होता है। गुरु शिष्य का संबंध नाद सृष्टि से होता है। इसके अलावा सिद्ध पीठ चंडी मंदिर पर गुरु पूजन का आयोजन किया। महामंडलेश्वर चंद्रेश्वर गिरि महाराज ने पूजन-अर्चन किया। इस मौके पर श्रद्धालुओं ने गुरु पूजन कर आरती उतारी। दोनों ही धार्मिक स्थलों पर श्रद्धालुओं की भीड़ रही। दोपहर बाद से भंडारा प्रारंभ हुआ, जिसमें लोगों ने प्रसाद का आनंद लिया। इस अवसर पर विजय बहादुर, रामलखन शर्मा, पंकज सिंह, क्रांति, गौरी शंकर, हरेंद्र शर्मा, अशोक सिंह, निशांत, संतोष, जगदीश , बृजेश, गिरीश, बिहारी सेन, आदि मौजूद रहे।
श्रीहनुमान मंदिर में उमड़ी भीड़
जखौरा (ललितपुर)। सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता लगना शुरू हो गया था। टेकरी धाम स्थित श्रीहनुमान मंदिर में सुबह से सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। लोगों ने श्रीहनुमान की विधिवत पूजा आरती करके भगवान का आशीर्वाद लिया। वडेरा स्थित श्रीपंचमुखी हनुमान मंदिर पर चल रही अखंड रामायण पाठ का समापन हुआ। इसके बाद भंडारे का भी आयोजन किया गया। श्रीखेड़ापति हनुमान मंदिर डार बब्बा पर भी लोगों ने सुबह से ही पहुंचकर आशीर्वाद लिया और प्रसाद वितरण किया। राख पंचमपुर स्थित श्रीसिद्ध बाबा मंदिर पर सुबह से ही श्रद्धालुओं ने पूजा पाठ किया। लोगों ने सिद्ध बाबा के दरबार में माथा टेका और आशीर्वाद लेकर प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन
नीलकंठ मंदिर पर लगा श्रद्धालुओं का मेला
पाली। विंध्याचल पर्वत पर विराजमान भगवान श्रीनीलकंठेश्वर मंदिर पर प्रति वर्ष की भांति इस बार भी मेला का आयोजन किया गया। सुबह से ही मंदिर पर श्रद्धालुओं का दर्शन के लिए तांता लगा रहा। प्रति वर्ष की भांति गुरु पूर्णिमा पर श्रीनीलकंठेश्वर मंदिर पर मेले का आयोजन किया गया। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर श्रद्धालु दर्शन करने के लिए दूर से आते रहे, सोमवार सुबह से ही दर्शनार्थियों की भीड़ जुटने लगी थी। दिनभर श्रद्धालुओं की भीड़ मंदिर व आसपास के स्थलों पर जमा रही।