{"_id":"63c1ac6e3c71a81627532913","slug":"religion-is-the-best-in-life-understand-it-and-implement-it-in-life-muni-sudha-sagar-lalitpur-news-jhs2369483113-2023-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्म ही जीवन में श्रेष्ठ, इसको समझो और जीवन में उतारो : मुनि सुधा सागर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्म ही जीवन में श्रेष्ठ, इसको समझो और जीवन में उतारो : मुनि सुधा सागर
विज्ञापन
ललितपुर। श्री अभिनंदनोदय तीर्थ क्षेत्रपाल मंदिर में मुनि सुधा सागर महाराज ने कहा कि धर्म ही जीवन में श्रेष्ठ है, इसको समझो और जीवन में उतारो। यह नर जन्म मिला है इसको सार्थक करने में ही कल्याण है। उन्होंने कहा कि गुरु संगति में स्वयं भगवान बनने की शक्ति मिलती है।
मुनि श्री ने कहा कि प्रकृति ने दिया जो कुछ है देखने के लिए है, जो देखने लायक नहीं है उसे छिपकर देख रहे हो। उन्होंने कहा कि जीवन में अच्छा सोचोगे और बुराइयों से दूर रहोगे तो आत्मिक शांति मिलेगी। शुक्रवार को प्रात:काल मुनि श्री के सानिध्य में अभिनंदनोदय तीर्थ पर धर्मालुजनों ने अभिषेक शांतिधारा का पुर्ण्याजन किया। धर्म सभा का शुभारंभ आचार्य श्रेष्ठ विद्यासागर महाराज के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर श्रावक श्रेष्ठियों ने पुर्ण्याजन किया एवं मुनि श्री का पाद प्रक्षालन किया। धर्मसभा का संचालन महामंत्री डॉ.अक्षय टडैया ने किया गया।
मुनि विभंजनसागर महाराज का हुआ मिलन
शुक्रवार को अभिनंदनोदय तीर्थ पर गणाचार्य विरागसागर महाराज के शिष्य श्रमण मुनि विभंजन सागर महाराज का निर्यापक श्रमण मुनि सुधासागर महाराज, संघस्थ मुनि पूज्य सागर महाराज से वात्सल्यमयी मिलन हुआ। इसके पूर्व मुनिश्री ने नवनिर्मित अभिनंदनोदय तीर्थ के दर्शन किए। मुनिश्री जैन अटामंदिर में विराजमान हैं। जहां उन्होंने श्रावकों को धर्म का मर्म बताया।