फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Religion is the best in life: Sumat Prakash

धर्म ही जीवन में श्रेयस्कर: सुमत प्रकाश

Sun, 02 Jun 2024 03:10 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jun 2024 03:10 AM IST
विज्ञापन
Religion is the best in life: Sumat Prakash
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ललितपुर। ब्रह्मचारी सुमत प्रकाश ने कहा, धर्म ही जीवन में श्रेयस्कर है। संसार में स्त्री, पुत्र, धन आदि कोई भी राग द्वेष नहीं कराते। कोई किसी की सहायता नहीं करता। धन कुटुंब आदि में ताकत नहीं कि वह किसी को राग करा दे। वह शनिवार को पं. टोडरमल स्मारक ट्रस्ट जयपुर के तत्वावधान में वीतराग विज्ञान आध्यात्मिक शिक्षण प्रशिक्षण शिविर में बोल रहे थे।
स्याद्वाद बाल संस्कार केंद्र एवं वर्णी कान्वेंट स्कूल में दिगंबर जैन स्वाध्याय मंडल एवं अखिल भारतीय जैन युवा फेडरेशन द्वारा आयोजित शिविर में इन दिनों उत्साह का माहौल है। प्रातःकाल पूजन अभिषेक के साथ शिविर की दिनचर्या मध्यान्ह और सायंकाल धार्मिक शिक्षण में प्रख्यात विद्वान परमात्म प्रकाश भारिल्ल, पं. अध्यात्म प्रकाश भारिल्ल, डॉ. शांति कुमार पाटिल, निलय कुमार शास्त्री आदि का मार्गदर्शन मिल रहा है। सायंकाल प्रवचन के उपरांत सांस्कृतिक कार्यक्रमों से धार्मिक बोध कराया जा रहा है। व्यवस्था में पं. कैलाश चंद अचल, भानुकुमार शास्त्री, बहन कमल नायक आदि लगे हैं।
विज्ञापन

--------
ललितपुर। आर्यिका सृष्टिभूषण माता ने कहा कि जिंदगी आपस में नहीं कर्मों से लड़ने को मिली है। अपने जीवन का मूल्य पहचानो तभी कल्याण का मार्ग प्रशस्त होगा। जैन अटामंदिर में जिन धर्म प्रभाविका आर्यिका सृष्टिभूषण माता ने कहा, संसारी प्राणी भव समुद्र से पार उतरने की भगवान से कामना करता है। संसार में नाव वह होती है जो पार लगा दे और समुद्र वह होता जिसका कोई पार नहीं। आज इंसान कमाने में इतना दौड़ता है कि जिंदगी में सब छोड़कर दम तोड़ देता है। बचपन में आप खिलौने के लिए झगड़ते हैं, जवानी में संपत्ति के लिए और बुढ़ापे में जमीन जायदाद के लिए झगड़ते हैं, जबकि सभी प्राणियों को भगवान का स्मरण करना चाहिए। इससे पहले आर्यिका विश्वयश मति माता एवं विजज्ञस्सा माता ने जीवन के मर्म को बताया। धर्मसभा का संचालन पं. सचिन शास्त्री ने किया। इस दौरान मंदिर प्रबंधक मनोज जैन, अक्षय अलया, अमित सराफ पुल्ली, अजय जैन, अखिलेश जैन, धन्यकुमार जैन, शादीलाल जैन, श्रयांरा जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


---------
ललितपुर। श्रवण संस्कृति संस्थान सांगानेर के तत्वावधान में संस्कार शिविर में दस जिनालयों में करीब दो हजार शिविरार्थियों ने धार्मिक परीक्षाएं दीं। इसका परिणाम रविवार को घोषित होगा। जैन पंचायत के अध्यक्ष डॉ. अक्षय टडै़या ने बताया कि विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed