Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Relief: Water will be released today in the canals for the cultivation of the fields

सुविधा: खेतों में पलेवा के लिए नहरों में आज छोड़ा जाएगा पानी

Thu, 10 Nov 2022 09:09 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Nov 2022 09:09 PM IST
विज्ञापन
Relief: Water will be released today in the canals for the cultivation of the fields
ललितपुर। जिले में रबी की फसलों की बुवाई के लिए पलेवा करने को सिंचाई विभाग ने नहरों के संचालन के लिए रोस्टर जारी हो गया है। 11 नवंबर से गोविंद सागर बांध, शहजाद बांध व राजघाट बांध की नहरों में पानी छोड़ा जाएगा। नहरों की सिल्ट सफाई व कटानों की मरम्मत कर टेल तक पानी पहुंचाए जाने की तैयारी पूरी हो चुकी है।
विज्ञापन

जनपद में एक अक्तूबर से रबी की दलहनी फसलों की बुवाई शुरू हो जाती है, जो नवंबर माह के अंत तक चलती है। सबसे पहले चना, मटर व मसूर की फसलों की बुवाई होती है, जिसके बाद में खाद्यान्न फसल गेंहू व जौ की फसल बोई जाती है। बुवाई के लिए किसानों ने पहले ही तैयारी कर ली थी, खाद बीज की व्यवस्था कर खेतों की जुताई कर ली थी। बुवाई के लिए खेतों में पलेवा का इंतजार कर रहे थे। सिंचाई विभाग ने किसानों की सुविधा के लिए नहरों के संचालन का रोस्टर जारी कर दिया है। अधिकांश नहरों में 11 नवंबर से पानी छोड़ा जा रहा है।
विज्ञापन

जिले में लगभग एक तिहाई फसलों की सिंचाई नहर से होती है। इसमें अधिकांश क्षेत्र राजघाट बांध की नहरों से होता है, जो बांध से लेकर तालबेहट के अंतिम छोर तक पहुंचती है। इसके अलावा ब्लॉक तालबेहट में स्थित शहजाद बांध से भी दो नहरें निकली है। इसके अलावा शहर स्थिति गोविंद सागर बांध से शहर की पेयजल व्यवस्था के साथ ही सिंचाई के लिए दो नहरों का संचालन होता है। इनमें दायीं नहर से 30 किलोमीटर दूरी तक के किसानों को पानी मिलता है। वहीं बांयी नहर से 12 किलोमीटर तक के किसानों को सिंचाई के लिए पानी मुहैया कराया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों व कर्मचारियों को सौंपी जिम्मेदारी
नहरों के संचालन में टेल तक पानी पहुंचे, इसके लिए विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों को जिम्मेदारी दी गई है, जो नहर संचालन में देखरेख कर निगरानी रखेंगे। इसके साथ ही नहर फटने व लीकेज होकर पानी की बर्बादी न हो, इसके लिए कर्मचारियों को तैनात किया गया है।

नहरों में पानी छोड़ने की तैयारियां पूरी हो गईं हैं। 11 नवंबर को पानी छोड़ा जाएगा। नहरों के टेल तक पानी पहुंचाने के लिए अधिकारियों व कर्मचारियों को जिम्मेदारी दी गई है। - मनमोहन, अधिशाषी अभियंता, सिंचाई निर्माण खंड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed