फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   relief only 12 case found

राहत: दो माह में एक दिन में सबसे कम कोरोना केस मिले

Fri, 25 Sep 2020 12:39 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
relief only 12 case found
corona hotspot - फोटो : corona hotspot
ललितपुर। दो माह में बृहस्पतिवार को एक दिन में 12 लोग ही संक्रमित मिले। इससे कोरोना के बढ़ते मरीजों की रफ्तार कुछ कम होने से जनपदवासियों को राहत मिली। बीते माह में जहां कोरोना की औसत रफ्तार 30 मरीज प्रतिदिन रही है, तो इस महीने में भी अब तक औसतन करीब 39 मरीज प्रतिदिन बढ़ रहे थे। बृहस्पतिवार को चौबीस घंटे में हुई जांचों की रिपोर्ट आने से कुछ राहत मिली है।
विज्ञापन

बुधवार को कोविड-19 के 1496 लोगों के सैंपल लिए गए थे, जिनमें कुल बारह मरीज कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनमें आरटीपीसीआर विधि से एक संक्रमित मरीज मेडिकल कॉलेज झांसी में मिला है। बृहस्पतिवार की रिपोर्ट में जगदीश मार्केट में दो कोरोना संक्रमित, रावर स्कूल के पास मऊठाना में एक, सुभाषपुरा में एक, आजादपुरा में एक, जाखलौन, बिरधा में एक, पुलवारा में एक, ग्राम गढरेऊ में एक, तालबेहट में एक, मैनवरा जखौरा में एक, बार सीएचसी में एक व शहर में एक कोरोना संक्रमित मिला है। बताया गया कि जनपद में अब तक आरटीपीसीआर, ट्रू नेट एवं एंटीजन के माध्यम से अब तक कुल 93,460 सैंपल लिए गए हैं और 810 सैंपल रिजेक्ट हुए हैं। जबकि 92,001 सैंपल की रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी है, इनमें अब तक कुल 2,275 संक्रमित हैं (45 जनपद के बाहर की लैब से प्राप्त) कुल संक्रमित 2,320 है, जबकि अब तक कुल 37 मृतक हैं और 649 परिणाम लंबित हैं।
विज्ञापन

जिले में बृहस्पतिवार को जनपद में कोरोना जांच के दौरान बारह व्यक्तियों में कोराना संक्रमण होने की पुष्टि हुई है। संक्रमितों से संपर्क कर उपचार की सुविधा मुहैया कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. प्रताप सिंह, मुुख्य चिकित्साधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed