फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Relief from potholes, Mehrauni-Narahat road will be built with 114 crores

गड्ढों से मिलेगी राहत, 114 करोड़ से बनेगा महरौनी-नाराहट मार्ग

Mon, 14 Nov 2022 11:15 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Nov 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Relief from potholes, Mehrauni-Narahat road will be built with 114 crores
ललितपुर। सड़कों को गड्ढामुक्त करने के लिए चल रहे अभियान के बीच लोक निर्माण विभाग ने जिले की दो प्रमुख सड़कों का निर्माण कराने की तैयारी की है। विभाग ने महरौनी-नाराहट मार्ग के लिए 114 करोड़ और सागर रोड-गोविंद सागर बांध मार्ग का निर्माण कराने के लिए 20 करोड़ समेत कुल 134 करोड़ रुपये का प्रस्ताव शासन को भेजा है। मंजूरी मिलते ही सड़कों का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन

जिले में 30 किमी लंबे महरौनी-नाराहट मार्ग का हाल बदहाल है। मार्ग में गड्ढों की भरमार है। विभाग ने यहां गड्ढे भरवाए हैं, लेकिन गड्ढों का आकार बड़ा होेने के चलते अफसर इनके ज्यादा दिन तक भरे रहने को लेकर आशंकित हैं। इसे लेकर लोनिवि ने 114 करोड़ रुपये से मार्ग का पुनर्निर्माण कराने का प्रस्ताव तैयार किया है। प्रस्ताव के मुताबिक नए सिरे से सात मीटर चौड़ी सड़क तैयार की जाएगी।
विज्ञापन

वहीं पुराना सागर रोड पर जेल चौराहा से लेकर गोविंद सागर बांध तक करीब 3.55 किमी की सड़क का निर्माण कराने का प्रस्ताव भेजा गया है। प्रस्ताव के मुताबिक यह सड़क दस मीटर चौड़ी होगी। जिसमें डेढ़-डेढ़ मीटर का दोनों ओर फुटपाथ बनेगा। इस सड़क के निर्माण की लागत करीब 20 करोड़ रुपये आंकी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अफसरों के मुताबिक शासन की स्वीकृति मिलते ही निर्माण शुरू कराया जाएगा। इन मार्गों से गुजरने वाले राहगीरों और वाहन चालकों को काफी राहत पहुंचेगी।
90 फीसदी सड़कों के गड्ढे भरने का किया दावा
लोनिवि के अंतर्गत जिले में करीब साढे़ चार सौ सड़कें आती हैं। इनमें से अधितर सड़कों में गड्ढे थे। मुख्यमंत्री के 15 नबंवर तक सभी सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के आदेश के बाद विभाग ने काम शुरू कराया। अफसरों का दावा है कि अब 90 फीसदी सड़कें गड्ढामुक्त हो चुकी हैं। शेष का काम जारी है।
दो किमी मार्ग को निर्माण का इंतजार
चार वर्ष पहले देवगढ़ से ललितपुर होते हुए बानपुर तक करीब 70 किलोमीटर लंबी टू लेन सड़क बनाई गई थी। इस मार्ग के निर्माण के दौरान करीब दो किमी का घंटाघर से कैलगुवां तिराहे तक का हिस्सा छोड़ दिया गया। जो निर्माण होने के इंतजार में है।

जिले में लोनिवि की 90 फीसदी सड़कों के गड्ढे भरे जा चुके हैं। जो ग्रामीण सड़कें उखड़ चुकी हैं, उनका पुन: निर्माण किया जाएगा। जेल चौराहा से गोविंद सागर बांध तक और महरौनी-नाराहट मार्ग की कार्ययोजना शासन को भेजी गई है। स्वीकृति मिलने के बाद निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
- राजेंद्र सिंह, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग, ललितपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed