फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Relationship tarnished, uncle brutalized eight month old innocent child

Lalitpur News: रिश्ता हुआ कलंकित, आठ माह की मासूम से चाचा ने की दरिंदगी

Wed, 15 May 2024 03:42 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 15 May 2024 03:42 AM IST
विज्ञापन
Relationship tarnished, uncle brutalized eight month old innocent child
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। बालाबेहट थाना क्षेत्र के एक गांव में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां आठ माह की मासूम भतीजी के साथ रिश्ते में चाचा लगने वाले युवक ने ही दरिंदगी की। इसके बाद लहूलुहान हाल में उसे छोड़कर भाग निकला। सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई। बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।

पीड़िता की मां ने पुलिस को बताया कि सोमवार की देर शाम वह अपनी आठ माह की बेटी के साथ घर में थी। उसी दौरान रिश्ते में देवर लगने वाला युवक आया और बेटी को टॉफी दिलाने के बहाने अपने साथ ले गया। पुलिस के मुताबिक युवक मासूम को लेकर सुनसान इलाके में पहुंचा। यहां उसके साथ दरिंदगी की। रोती हुई बच्ची को लेकर जब वह लौट रहा था तभी परिजनों ने देखा लिया। युवक मासूम को घर के बाहर छोड़कर भाग निकला। परिजनों ने जब देखा तब मासूम खून से लथपथ थी। उसका यह हाल देख परिजनों के होश उड़ गए।
विज्ञापन

परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। थोड़ी देर में पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने मासूम को अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------
बच्ची के साथ परिवार के ही युवक ने शराब के नशे में दुष्कर्म किया। बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी युवक को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया।
- अनिल कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed