फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Regular monitoring of Zaid crops to protect them from pests

Lalitpur News: जायद फसलों को कीट से बचाने को करें नियमित निगरानी

Sat, 04 May 2024 01:32 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 04 May 2024 01:32 AM IST
विज्ञापन
Regular monitoring of Zaid crops to protect them from pests
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। जायद की फसलों में पीला मोजेक से बचाव के लिए किसान लगातार निगरानी करें। किसी भी तरह का लक्षण दिखे तो तत्काल दवाइयों का छिड़काव करें।
जिला कृषि रक्षा अधिकारी राजीव कुमार भारतीय ने बताया कि मूंग, उड़द की फराहा में पीला चित्तवर्ण रोग (पीला मोजेक ) का प्रकोप हो सकता है। पीला मोजेक दिखाई देने पर नियंत्रण के उपाय अपनाएं। पीला मोजेक व माहू कीट के नियंत्रण के लिए फसल में डाईमिथोएट 30 प्रति ईसी की एक लीटर मात्रा अथवा ईमीडाक्लोप्रिड 17.8 प्रति एसएल की 250 से 300 एमएल छिड़काव करें। फंफूदीनाशक रसायन कार्बेंडाजिग 12 प्रतिशत व मेंकोजेब 639 प्रतिशत एक किलोग्राम मात्रा को 500-600 लीटर पानी में घोलकर प्रति हेक्टयेर में छिड़काव करें।
---
खरीफ की फसल के लिए खेत करें तैयार: जिला कृषि रक्षा अधिकारी ने बताया कि खरीफ फसलों की बुवाई का समय आने वाला है। किसान मई-जून में खेत की गहरी जुताई करें। रबी फसलों की कटाई के बाद डंठल न जलाएं, बल्कि जुताई कर इसे भूमि में मिला दें। रबी फसलों की कटाई के बाद खेत की गहरी जुताई आगामी खरीफ फसल के लिए अनेक प्रकार से लाभकारी होती है। मृदा की जलधारण क्षमता बढ़ती है, जो फसलों की बढ़वार के लिए उपयोगी होती है। मृदा के अंदर छिपे हुए हानिकारक कीड़े मकोड़े, उनके अंडे, लार्वा, प्यूपा एवं खरपतवारों के बीज नष्ट हो जाते हैं। जमीन में वायु संचार बढ़ जाता है, जो लाभकारी सूक्ष्म जीवों के वृद्धि एवं विकास में सहायक होता है।
विज्ञापन

---

कीट व रोग की सूचना देकर पाएं निदान: फसलों में रोग संबंधी समस्या के समाधान के लिए सहभागी फसल निगरानी व निदान प्रणाली (पीसीएसआरएस) संचालित है। किसान 9452247111 व 9462257111 नंबर पर अपना पंजीयन नंबर, नाम, ग्राम व ब्लॉक के साथ फसल में लगने वाले रोग का नाम, लक्षण, फोटो सहित विवरण भेजें। 48 घंटे में समाधान मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article